Indian Railways: यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, देश के सभी स्टेशनों पर होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

Fire Safety: देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर फायर सेफ्टी ऑडिट का उद्देश्य मौजूदा अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कमियों को सुधारना और स्टेशनों को आग जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रखना है.

Advertisement
fire safety audits to conduct at railway stations (File Photo- ITG) fire safety audits to conduct at railway stations (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए देशभर के सभी रेलवे स्टेशनों पर अग्नि सुरक्षा की व्यापक जांच यानी फायर सेफ्टी ऑडिट शुरू करने का फैसला किया है. रेल मंत्रालय के मुताबिक, इस ऑडिट में मौजूदा आग सुरक्षा व्यवस्थाओं की चेकिंग होगी और उन जगहों को पहचानने में मदद मिलेगी जहां सुधार की जरूरत है. इससे स्टेशनों को आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रखने में मदद मिलेगी.

Advertisement

रेल मंत्रालय के मुताबिक, इस जांच में मौजूदा अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कमियों को सुधारने की कोशिश की जाएगी. इससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और रेलवे की संपत्ति भी सुरक्षित रहेगी.

इस ऑडिट में स्टेशनों के सभी महत्वपूर्ण हिस्सों को कवर किया जाएगा. जिसमें स्टेशन भवन, बिजली के उपकरण और इंस्टॉलेशन, एयर-कंडीशनिंग और वेंटिलेशन सिस्टम, इमरजेंसी निकास (आपातकालीन दरवाजे), आग बुझाने वाले उपकरण, पानी की उपलब्धता,पंपिंग व्यवस्था और स्प्रिंकलर सिस्टम शामिल है.

इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी आग या इमरजेंसी आने पर स्टेशन पूरी तरह तैयार रहें. रेल मंत्रालय के अनुसार, जांच में अग्नि सुरक्षा और सुरक्षा के तय मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी. अगर कोई कमी मिली तो उसे तुरंत ठीक किया जाएगा.

कैसे होगी जांच?
मंत्रालय ने सभी जोनों को निर्देश दिया है कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई जाए. ये टीमें स्टेशनों का निरीक्षण करेंगी. जहां जरूरत पड़े, वहां विशेष एजेंसियों और राज्य अग्निशमन विभाग (स्टेट फायर डिपार्टमेंट) की मदद भी ली जाएगी. जांच के दौरान जो सुधार सुझाए जाएंगे, उन्हें प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा. इससे रेलवे स्टेशनों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो जाएगी.

Advertisement

यात्रियों के लिए सलाह
अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशनों पर अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करें. किसी भी संदिग्ध वस्तु या आग की घटना पर तुरंत रेलवे कर्मचारियों को सूचित करें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »