समुद्र में भारत ने जब्त किए तीन तेल टैंकर, ईरान बोला- हमारा कोई संबंध नहीं

भारतीय तटरक्षक बल ने अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन जहाज जब्त किए थे, जिन्हें ईरान से जुड़ा माना जा रहा था. हालांकि ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी ने इससे संबंध होने से इनकार किया है. कार्रवाई मुंबई तट से दूर समुद्र में निगरानी और तकनीकी इनपुट के आधार पर की गई थी.

Advertisement
भारतीय बलों ने 5-6 फरवरी की कार्रवाई में तेल टैंकर जब्त किया था. (Photo- X/IndianCoastGuard) भारतीय बलों ने 5-6 फरवरी की कार्रवाई में तेल टैंकर जब्त किया था. (Photo- X/IndianCoastGuard)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:21 AM IST

अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में तेल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए भारतीय तटरक्षक बल ने तीन संदिग्ध जहाजों को जब्त किया था. यह कार्रवाई 5-6 फरवरी को समुद्र और हवाई संसाधनों के समन्वित ऑपरेशन के तहत की गई. वहीं, अब ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी ने दावा किया है कि जब्त किए गए इन जहाजों का उससे कोई संबंध नहीं है.

Advertisement

तटरक्षक अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान ऐसे नेटवर्क को निशाना बनाकर चलाया गया था जो संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों से सस्ते तेल की खेप लेकर समुद्र के बीच ट्रांसफर करता था, ताकि कस्टम शुल्क और समुद्री नियमों से बचा जा सके. तकनीकी निगरानी सिस्टम ने भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर संदिग्ध गतिविधियों का संकेत दिया, जिसके बाद कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें: फारस की खाड़ी में ईरानी नौसेना की बड़ी कार्रवाई... दो टैंकर जब्त किए, हिरासत में 15 क्रू मेंबर

तीनों जहाजों को मुंबई से करीब 100 नॉटिकल मील पश्चिम में रोका गया. अधिकारियों का कहना था कि ये जहाज अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में तेल आधारित कार्गो का जहाज से जहाज ट्रांसफर कर रहे थे. डिजिटल निगरानी और डेटा पैटर्न विश्लेषण में असामान्य गतिविधि और समुद्र में जहाजों के एकत्र होने के संकेत मिले थे, जिसके बाद तुरंत तटरक्षक जहाज और विमान तैनात किए गए.

Advertisement

तलाशी के दौरान जहाजों से प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक डेटा, दस्तावेजों की जांच और चालक दल से पूछताछ के आधार पर पूरी घटना का पता लगाया गया. शुरुआती जांच में सामने आया था कि यह नेटवर्क कई देशों में फैले संचालकों द्वारा संचालित किया जा रहा था. सस्ते तेल को समुद्री जहाजों से लाकर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में टैंकरों में स्थानांतरित किया जाता था, जिससे कार्गो के सोर्स को छिपाया जा सके.

यह भी पढ़ें: US के साथ परमाणु वार्ता से पहले ईरान का शक्ति प्रदर्शन... होर्मुज स्ट्रेट में किया सैन्य अभ्यास

जांच में यह भी पता चला कि जहाज पहचान से बचने के लिए अपने नाम, झंडे और डिजिटल पहचान बार-बार बदलते थे. जहाजों के स्वामित्व का संबंध विदेशी संस्थाओं से होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे मामले का अंतरराष्ट्रीय पहलू और गहरा हो गया है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement