चुनाव से पहले भारत ने की नेपाल की बड़ी मदद, 5 मार्च को वहां डाले जाएंगे वोट

नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत ने 610 वाहनों की सहायता दी है. बीरगंज में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के माध्यम से यह वाहन नेपाल सरकार को सौंपे गए. चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए भारत-नेपाल सीमा 3 से 5 मार्च तक सील रहेगी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Advertisement
नेपाल में 5 मार्च को आम चुनाव होना है. (Photo: ITG) नेपाल में 5 मार्च को आम चुनाव होना है. (Photo: ITG)

गणेश शंकर

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:37 PM IST

नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. इसी क्रम में भारत ने नेपाल सरकार को चुनाव कार्य में सहयोग के लिए कुल 610 वाहन उपलब्ध कराए हैं.

भारत ने की नेपाल की मदद

Advertisement

नेपाल स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के माध्यम से यह सहायता प्रदान की गई. रविवार को बीरगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय महावाणिज्य दूत देवी सहाय मीणा ने परसा के जिलाधिकारी भोला दाहाल को वाहनों की अंतिम किस्त सौंपी. दूतावास की ओर से बताया गया कि भारत सरकार ने चार चरणों में कुल 610 वाहनों का हस्तांतरण किया है. अंतिम चरण में 30 ट्रक नेपाल सरकार को दिए गए.

बताया गया कि यह सहयोग भारत और नेपाल के बीच पारंपरिक “बेटी-रोटी” संबंधों और दोस्ताना रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है. इन वाहनों का उपयोग चुनाव सामग्री के परिवहन, सुरक्षा बलों की आवाजाही और प्रशासनिक कार्यों में किया जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके.

चुनाव में मदद के लिए दिए 610 वाहन

नेपाल में हालिया ‘जेन जी’ आंदोलन के बाद यह चुनाव काफी अहम माना जा रहा है. राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है, जबकि पुलिस प्रशासन और नेपाली सेना ने पूरे देश में गश्त बढ़ा दी है. अधिकारियों का कहना है कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

Advertisement

चुनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा को भी अस्थायी रूप से सील करने का निर्णय लिया गया है. 3 मार्च की सुबह से लेकर 5 मार्च की देर शाम तक सीमा पर आम नागरिकों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. सीमा पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है.4 मार्च को होली के मद्देनजर भी सीमा पर किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान प्रक्रिया को प्रभावित होने से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement