ताइवान से तनाव के बीच चीन को भारत की दो टूक- लद्दाख बॉर्डर से दूर रहें चीनी फाइटर जेट

भारत ने चीन के साथ सैन्य स्तर की बैठक बुलाई थी. इसमें भारत ने पूर्वी लद्दाख में चीन की उकसावे वाली गतिविधियों को लेकर विरोध दर्ज कराया. सरकार के सूत्रों ने आजतक को बताया कि यह विशेष सैन्य बैठक मेजर जनरल के नेतृत्व में हुई. इस दौरान एयर फोर्स के एयर कोमोडोर भी मौजूद रहे.

Advertisement
पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिक (फोटो- पीटीआई) पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिक (फोटो- पीटीआई)

मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 05 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

भारत ने पूर्वी लद्दाख में सीमा के पास लड़ाकू विमान उड़ाने को लेकर चीन को सख्त चेतावनी दी है. भारत ने चीन ने अपने लड़ाकू विमानों को लद्दाख सीमा से दूर रखने के लिए कहा है. दरअसल, पिछले दिनों चीन के लड़ाकू विमान भारत की सीमा के काफी नजदीक आ गए थे. भारत ने चीन को ये चेतावनी ऐसे वक्त पर दी, जब उसका ताइवान के साथ विवाद चल रहा है. अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद से चीन भड़का हुआ है. इसके विरोध में चीन ताइवान की सीमा से लगे इलाकों में सैन्याभ्यास भी कर रहा है.

Advertisement

भारत ने इस मुद्दे पर चीन के साथ सैन्य स्तर पर बैठक बुलाई थी. इसमें भारत ने पूर्वी लद्दाख में चीन की उकसावे वाली गतिविधियों को लेकर विरोध दर्ज कराया. सरकार के सूत्रों ने आजतक को बताया कि यह विशेष सैन्य बैठक मेजर जनरल के नेतृत्व में हुई. इस दौरान एयर फोर्स के एयर कोमोडोर भी मौजूद रहे. 

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद के बीच यह पहला मामला था, जब भारतीय एयरफोर्स के किसी अधिकारी ने सैन्य स्तर की बातचीत में हिस्सा लिया हो. यह बैठक मंगलवार को चुंशूल मोल्डो में हुई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में भारत ने चीनी पक्ष को साफ कर दिया कि विमान उड़ते वक्त अपनी सीमा में रहें. साथ ही वे एलएसी और 10 किमी सीबीएम लाइन का पालन करें. 
 
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने आजतक से बातचीत में कहा था कि भारत LAC के पार की हवाई गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है. उन्होंने कहा था कि जैसे ही हम LAC पर किसी भी चीनी गतिविधि को देखते हैं, हम भी हमने लड़ाकू विमान तैनात कर देते हैं. उन्होंने बताया था कि भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर रडार लगा रही है, ताकि हम हवा में होने वाली किसी भी गतिविधि पर नजर रख सकें. 

Advertisement

दरअसल, भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में विवाद को सुलझाने के लिए कई दौर की बातचीत हो चुकी है. वहीं, दूसरी ओर चीन की ओर से बीच बीच में उकसावे वाली गतिविधियां भी होती रहती हैं. पिछले 1-2 महीने में चीन के लड़ाकू विमान भारतीय सीमा के काफी करीब आ गए थे. हालांकि, भारत इस पर नजर बनाए हुए है.   

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »