'फिर से लिखकर लाओ'... IAS अफसर ने कोर्ट में खड़े होकर बिना शर्त मांगी माफी

केरल हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद आईएएस अधिकारी के. बिजू ने अदालत में पेश होकर बिना शर्त माफी मांगी. कोर्ट ने पहले सरकारी आदेश की भाषा पर कड़ी नाराजगी जताई थी और इसे न्यायपालिका की गरिमा पर सवाल उठाने वाला बताया था.

Advertisement
केरल स्टेट काजू डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (KSCDC) भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला. (Photo: Representational) केरल स्टेट काजू डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (KSCDC) भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

केरल हाई कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद राज्य सरकार के आईएएस अधिकारी के. बिजू ने अदालत में पेश होकर बिना शर्त माफी मांग ली. अदालत ने इससे पहले सरकारी आदेश की भाषा पर गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा था कि यह आदेश न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है. कोर्ट ने अधिकारी से अगली सुनवाई पर अपना माफी वाला हलफनामा दोबारा लिखकर लाने को कहा है.

Advertisement

कोर्ट ने अधिकारी को फटकार लगाते हुए नया आदेश जारी करने को कहा था.  मामला 2015 के केरल स्टेट काजू डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (KSCDC) भ्रष्टाचार मामले से जुड़ा है. सीबीआई इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मांग रही थी. राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए एक आदेश में ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे यह प्रतीत होता था कि सरकार ने अदालत के निर्देश पर बिना स्वतंत्र रूप से विचार किए अभियोजन की मंजूरी दी है.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की दरियादिली! कोर्टरूम में हंगामा करने वाले शख्स पर नहीं की कार्रवाई

इस पर जस्टिस ए. बदरुद्दीन ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा था कि किसी आईएएस अधिकारी को इस तरह की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि अभियोजन की मंजूरी सच्चाई और मौजूद सबूतों के आधार पर दी जानी चाहिए, न कि यह दिखाया जाए कि सरकार ने केवल अदालत के कहने पर फैसला लिया है. कोर्ट ने यहां तक कहा कि यह आदेश अभियोजन स्वीकृति से ज्यादा न्यायपालिका को निशाना बनाने वाला दस्तावेज लगता है.

Advertisement

अधिकार ने कोर्ट में बिना शर्त मांगी माफी

हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद के. बिजू ने अदालत में हलफनामा दाखिल कर बिना शर्त माफी मांगी. उन्होंने कहा कि उनका कभी भी अदालत की गरिमा को कम करने या उसके अधिकार को चुनौती देने का कोई इरादा नहीं था. उन्होंने स्वीकार किया कि आदेश में इस्तेमाल की गई भाषा अनुचित थी और उससे गलत संदेश गया.

यह भी पढ़ें: रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े लैंड डील केस में ED ने कोर्ट में सौंपी सीलबंद रिपोर्ट, DLF की भूमिका की जांच जारी

कोर्ट में IAS अधिकारी ने क्या कहा?

अपने हलफनामे में उन्होंने कहा कि वह आदेश में लिखे हर उस शब्द को वापस लेते हैं जिससे अदालत की प्रतिष्ठा, अधिकार या न्यायिक विवेक पर सवाल उठता हो. उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि उनकी गलती को अनजाने में हुई चूक मानते हुए माफ किया जाए.

शुक्रवार को के. बिजू व्यक्तिगत रूप से हाई कोर्ट में भी पेश हुए और न्यायाधीश के सामने खड़े होकर बिना शर्त माफी मांगी. अदालत ने उनके हलफनामे और माफी को रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई के लिए तय की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »