बंगाल के इन जिलों में अगले 7 दिन भारी बारिश की चेतावनी, गुजरात में प्री मॉनसून एक्टिविटी तेज़, जानें मौसम का हाल

Weather Forecast: IMD ने पश्चिम बंगाल के पहाड़ी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, गुजरात में प्री-मॉनसून बारिश बढ़ गई है, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है. जबकि दक्षिण बंगाल में बारिश कम होने से गर्मी और उमस बढ़ रही है. मॉनसून में देरी के बाद भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण सामान्य से मध्यम बारिश हो रही है.

Advertisement
Rain alert in Gujarat and Bengal (File Photo- PTI) Rain alert in Gujarat and Bengal (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

देश के कई हिस्सों में मॉनसून की गतिविधियां तेज हो रही हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि गुजरात में प्री-मॉनसून बारिश की एक्टिविटी बढ़ गई हैं. मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में अगले एक हफ्ते तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि, दक्षिण बंगाल के जिलों में मॉनसून पहुंचने के बावजूद अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है.

Advertisement

बंगाल के इन जिलों 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में 25 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है. इन इलाकों में  तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. जबकि दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले कुछ दिनों तक गर्म और नम मौसम बना रहेगा.दक्षिण बंगाल में  बारिश कम होने की वजह से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है.

मॉनसून की बढ़ी रफ्तार! कई राज्यों में भारी बारिश, देश के इन हिस्सों में हीटवेव का कहर 
 

कोलकाता का मौसम
मौसम विभाग ने कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है. वहीं, गुरुवार शाम के समय हल्की बारिश भी हो सकती है. मॉनसून के इस दौर में उत्तर बंगाल में राहत की बारिश होने की उम्मीद है, जबकि दक्षिण में अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.

Advertisement

वहीं, गुजरात में प्री-मॉनसून बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और गरज-चमक होने की संभावना जताई गई है. संभावित जिलों में सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र, उत्तर और मध्य गुजरात के कुछ हिस्से शामिल हैं.बारिश से तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है. इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. 

गुजरात में मॉनसून की बढ़ी स्पीड! 24 घंटे में 62 तालुकों में हुई बारिश
 

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से सामान्य से मध्यम बारिश
अहमदाबाद मौसम विभाग के डायरेक्टर अशोक कुमार दास के मुताबिक, गुजरात में आधिकारिक तौर पर मॉनसून के लिए अभी भी 5 दिनों का इंतजार करना होगा. अल नीनो की वजह से मॉनसून में देरी हो रही है. आमतौर पर गुजरात में 15 जून के आसपास आधिकारिक मॉनसून की शुरुआत होती है लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से गुजरात के कुछ शहरों में सामान्य से मध्यम बारिश हो रही है.

(गुजरात से ब्रिजेश दोशी और अतुल तिवारी के इनपुट के साथ)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »