जीत के बाद हरियाणा BJP ने राहुल गांधी को भिजवाई Bikanervala की एक किलो जलेबी

हरियाणा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जलेबी की हुई. शानदार शानदार जीत के बाद हरियाणा बीजेपी ने राहुल गांधी को जलेबी भिजवाई हैं. ये जलेबी बीकानेरवाला से उनके दिल्ली स्थित आवास पर ऑनलाइन डिलीवर कराई गई हैं.

Advertisement
हरियाणा में जीत के बाद BJP ने राहुल गांधी को भिजवाई जलेबी हरियाणा में जीत के बाद BJP ने राहुल गांधी को भिजवाई जलेबी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

हरियाणा के विधानसभा चुनावों में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा जलेबी की हुई. इसके बाद जब बीजेपी ने चुनाव में शानदार जीत दर्ज की तो हरियाणा बीजेपी की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक किलो जलेबी भिजवाई गई. दरअसल राहुल गांधी ने गोहाना रैली के दौरान एक स्थानीय मिठाई की दुकान की जलेबी के बारे में जो टिप्पणी की थी, वो वायरल हो गई थी.  

Advertisement

चुनाव के नताजों से पहले ही सोशल मीडिया पर जलेबी ट्रेंड कर रही थी. दरअसल दोनों दलों के नेता जलेबी को लेकर वार-पलटवार कर रहे थे. हालांकि रिजल्ट के बाद बीजेपी की ओर से राहुल गांधी को जलेबी भिजवा दी गई. बीजेपी हरियाणा की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया गया है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से राहुल गांधी के लिए उनके घर पर बीकानेरवाला की एक किलो जलेबी भिजवा दी गई हैं.   

क्या है जलेबी का पूरा मामला? 

राहुल गांधी ने गोहाना में एक रैली में कहा था कि मैंने गाड़ी में जलेबी चखी और अपनी बहन प्रियंका को मैसेज भेजा कि आज मैंने जिंदगी की सबसे अच्छी जलेबी खाई है. मैं तुम्हारे लिए भी जलेबी का एक डिब्बा ला रहा हूं.  फिर मैंने दीपेंद्र जी और बजरंग पूनिया जी से कहा कि ये जलेबी हिंदुस्तान समेत पूरी दुनिया में जानी चाहिए. अगर ये जलेबी देश और विदेश में जाएगी तो शायद इनकी दुकान फैक्ट्री में बदल जाए और हजारों लोगों को काम मिल जाए.

Advertisement

PM मोदी ने भी कसा था तंज 

राहुल गांधी के जलेबी वाले बयान पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी तंज कसा था. उन्होंने झारखंड में कांग्रेस की जलेबी को 'झूठ की जलेबी' बताया. उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े वादे करके ये लोग आपकी आंखों में धूल झोंकना चाहते हैं. 

कांग्रेस नेता के बयान पर मुख्यमंत्री सैनी ने बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी को किसी ने तवज्जो भी नहीं दी, उन्हें किसी ने जलेबियों का एक डिब्बा गाड़ी में पकड़ा दिया तो वह ये देखकर हैरान हो गए कि यहां इतनी बड़ी जलेबी भी बनती है. इस पर रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पलटवार करते हुए कहा था कि हमारी सरकार बनने के बाद आपको जलेबी भिजवाएंगे.  

'जीत के बाद आपको भी जलेबी भेज देंगे', सीएम नायब सैनी पर दीपेंद्र हुड्डा का पलटवार

हरियाणा में क्या रहे चुनाव के नतीजे? 

हरियाणा में बीजेपी ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है. बीजेपी को इस बार 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर ही जीत सकी. इस चुनाव में जनता ने जेजेपी और दुष्यंत चौटाला दोनों को ही पूरी तरह नकार दिया. इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) का इस बार ठीक प्रदर्शन रहा, हालांकि ऐलनाबाद सीट से अभय चौटाला की हार हुई. राज्य में तीन निर्दलीय उम्मीदवारों की भी जीत हुई है. इनमें हिसार से सावित्री जिंदल, गनौर से देवेंद्र काद्यान और बहादुरगढ़ से राजेश जून की जीत हुई है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »