गुरुग्राम में बत्ती गुल... मेन ट्रांसफार्मर फुंकने से 7 बिजली घर ठप, रैपिड मेट्रो पर भी ब्रेक

गुरुग्राम में सेक्टर-72 के 220 केवीए बिजली घर का मुख्य ट्रांसफार्मर फुंकने से बड़ा बिजली संकट पैदा हो गया. सात बिजली घर प्रभावित हुए हैं और कई सेक्टरों में बिजली सप्लाई बंद हो गई. रैपिड मेट्रो सेवा भी एक घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रही.

Advertisement
गुरुग्राम में एक ट्रांसफार्मर फूंका और पूरा सिस्टम हिल गया (Photo: ITG) गुरुग्राम में एक ट्रांसफार्मर फूंका और पूरा सिस्टम हिल गया (Photo: ITG)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम, हरियाणा,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST

गुरुग्राम में शुक्रवार रात को बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया. सेक्टर-72 के मुख्य बिजली घर का ट्रांसफार्मर अचानक फूंक गया, जिसकी वजह से एक साथ 7 बिजली घर बंद पड़ गए. इसका असर सिर्फ घरों की बिजली तक नहीं रहा, बल्कि रैपिड मेट्रो की सेवा भी एक घंटे से ज्यादा समय तक ठप रही और हजारों यात्री परेशान हुए.

गुरुग्राम के सेक्टर-72 में एक बड़ा बिजली घर है जो 220 KVA का है. यानी यह बिजली घर बहुत बड़े इलाके को बिजली देता है. इसी बिजली घर का मुख्य ट्रांसफार्मर फूंक गया. जब यह खराब हुआ तो पूरी चेन टूट गई और एक के बाद एक 7 बिजली घर बंद पड़ गए. 

Advertisement

जो 7 बिजली घर बंद हुए, वो हैं: सेक्टर-15, सेक्टर-38, सेक्टर-44, सेक्टर-46, सेक्टर-52, सेक्टर-56 और मारुति का 66 KVA बिजली घर. इन सभी बिजली घरों से जो इलाके बिजली लेते थे, वहां अंधेरा छा गया.

सबसे ज्यादा परेशानी रैपिड मेट्रो के यात्रियों को हुई. रैपिड मेट्रो में रोज हजारों लोग सफर करते हैं. बिजली जाने की वजह से मेट्रो की सेवा एक घंटे से ज्यादा समय तक बंद रही. जो लोग मेट्रो में थे या मेट्रो का इंतजार कर रहे थे, उन्हें काफी दिक्कत उठानी पड़ी.

अब सवाल यह है कि बिजली कब तक आएगी. बिजली विभाग के मुताबिक, इस ट्रांसफार्मर को ठीक होने में 8 से 10 घंटे का वक्त लगेगा. यानी देर रात तक ही बिजली बहाल होने की उम्मीद है. तब तक इन सभी इलाकों के लोगों को अंधेरे और गर्मी में रहना होगा.

Advertisement

कहां-कहां हुई बत्ती गुल?

बिजली गुल होने वाले इलाकों की बात करें तो सेक्टर-38 से लेकर सेक्टर-57 तक, सेक्टर-15 के पार्ट-1 और पार्ट-2 और सेक्टर-18 में पूरी तरह बिजली बंद हो गई. यानी गुरुग्राम का एक बहुत बड़ा हिस्सा इस मुसीबत की चपेट में आ गया.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में महा-ब्लैकआउट: बिजली गुल होने से रैपिड मेट्रो के थमे चक्के, अंधेरे में ट्रैक पर रेंगते नजर आए यात्री

गुरुग्राम में 44°C तक पहुंचा पारा

गुरुग्राम में गर्मी लगातार खतरनाक स्तर पर बनी हुई है. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. कई इलाकों में पारा 43-44°C तक पहुंच गया. वहीं रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है. रात करीब 10:30 बजे भी तापमान 33-35°C के आसपास बना रहा, जिससे लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे.

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने 24 मई तक हरियाणा के लिए लू का अलर्ट जारी किया हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल गर्मी का असर बेहद गंभीर है और लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए.

भीषण गर्मी का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी साफ दिखने लगा है. गुरुग्राम और हरियाणा में बिजली की मांग तेजी से बढ़ गई है, खासकर DHBVN के इलाकों में. बढ़ते लोड की वजह से बिजली ढांचे पर दबाव बढ़ रहा है.

Advertisement

आज ही द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़े सेक्टर-99 से 102 इलाके में अंडरग्राउंड फीडर केबल ज्यादा गर्म होने की वजह से उनमें आग लग गई. इस घटना के बाद करीब 4500 परिवारों की बिजली सप्लाई करीब 10 घंटे तक प्रभावित रही.

मुंबई के कई इलाकों में बड़ा बिजली संकट

मुंबई में शुक्रवार रात अचानक बड़े बिजली संकट की स्थिति बन गई. सेंट्रल और साउथ मुंबई के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

BEST के एक अधिकारी के अनुसार दादर स्थित किंग्स वे रिसीविंग स्टेशन में तकनीकी खराबी आने के बाद रात करीब 9:25 बजे ट्रांसफॉर्मर नंबर 2 और 3 ट्रिप कर गए. यह फॉल्ट एयर ट्रिप फॉल्ट की वजह से हुआ.

इस खराबी के कारण दादर, वडाला और पारसी कॉलोनी इलाके में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई. कई घरों में अचानक पंखे और AC बंद हो गए. उस समय मौसम पहले से ही काफी गर्म और उमस भरा था, इसलिए लोगों की परेशानी और बढ़ गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement