BJP में शामिल होने के बाद हार्दिक पटेल का सोशल मीडिया पर विरोध तेज, पोस्टर पर भी कालिख पोता

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को बीजेपी जॉइन किए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है, लेकिन उनका विरोध इस कदर हो रहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करते ही विरोध में कॉमेंट आने लगते हैं.

Advertisement
हार्दिक पटेल के कांग्रेस से जुड़ने वाले पोस्ट शेयर यूजर्स सवाल कर रहे हैं. हार्दिक पटेल के कांग्रेस से जुड़ने वाले पोस्ट शेयर यूजर्स सवाल कर रहे हैं.

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 08 जून 2022,
  • अपडेटेड 6:43 AM IST
  • हार्दिक का विरोध देखते हुए सरकार भी अलर्ट
  • अब 24 घंटे एक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेगा

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हार्दिक पटेल को सोशल मीडिया पर लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है. हालत यह हैं कि हार्दिक के पोस्ट करते ही विरोधियों के कॉमेंट की बाढ़ आ जाती है. इसमें कई कॉमेंट आपत्तिजनक भी होते हैं. ऐसे में परेशान होकर हार्दिक ने अपने फेसबुक अकाउंट की सेटिंग में चेंज किया है और अब उनके किसी पोस्ट पर कोई कमेंट नहीं कर पाएगा. इसके अलावा, प्रशासन ने विरोध को देखते हुए हार्दिक को 24 घंटे के लिए सुरक्षा दी गई है.
 
बता दें कि पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को बीजेपी जॉइन किए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है, लेकिन उनका विरोध इस कदर हो रहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करते ही विरोध में कॉमेंट आने लगते हैं. बताते हैं कि हार्दिक के पोस्ट पर पाटीदार युवा ही ज्यादा गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. कई युवा गालियां तक लिख रहे हैं. 

Advertisement

मंगलवार को हार्दिक पटेल ने एक पोस्ट किया. इसमें बीजेपी से जुड़ने के लिए मिसकॉल देने की अपील की. इस पोस्ट में हार्दिक का फोटो भी लगा था. यह पोस्ट देखते ही उनके फेसबुक अकाउंट पर लोगों ने आपत्तिजनक कॉमेंट करना शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने हार्दिक पटेल की तस्वीर की सरदार और प्रधानमंत्री की तस्वीर से तुलना कर दी. 

हार्दिक पटेल की एक पोस्ट पर इतने ज्यादा निगेटिव कॉमेंट आने लगे कि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर कॉमेंट के ऑप्शन को ही बंद कर दिया. बताते चलें कि हार्दिक पटेल के बीजेपी जॉइन करने के बाद से लगातार पाटीदार समाज विरोध कर रहा है.

हार्दिक का विरोध इतना जबरदस्त हो रहा है कि उनको अपना फोन नंबर तक बंद कर देना पड़ा. लगातार उन्हें फोन किए जा रहे हैं और बीजेपी जॉइन करने को लेकर सवाल किए जा रहे हैं.

Advertisement

हार्दिक का विरोध इतना ज्यादा है कि उनके पोस्टर तक पर कालिख पोत दी गई. जिसके बाद प्रशासन ने गांधीनगर और अहमदाबाद में हार्दिक के पोस्टर को उतारने के आदेश दे दिए. इसके साथ ही आईबी से मिले इनपुट के बाद अब हार्दिक पटेल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. हार्दिक पटेल को अब 24 घंटे के लिए एक सुरक्षाकर्मी सरकार के जरिए मुहैया करवाया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »