निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया विदाई भोज, देखें PHOTO

दिल्ली के होटल अशोका में आयोजित किए गए इस भोज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला, कई पद्म पुरस्कार विजेता और आधिवासी नेता शामिल हुए.

Advertisement
रात्रि भोज में निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (फोटो-ऐजेंसी) रात्रि भोज में निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (फोटो-ऐजेंसी)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 12:28 AM IST
  • कई आदिवासी नेता भी रहे मौजूद
  • पीएम मोदी ने शेयर किए फोटो

निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शुक्रवार को विदाई भोज का आयोजन किया गया. दिल्ली के होटल अशोका में आयोजित किए गए इस भोज में लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला, कई पद्म पुरस्कार विजेता और आधिवासी नेता शामिल हुए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोज के फोटो शेयर करते हुए कहा,'राष्ट्रपति कोविंद जी के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया. द्रौपदी मुर्मू जी, वेंकैया जी, मंत्रियों सहित अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए.

Advertisement

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस भोज में जमीनी स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वालों, पद्म पुरस्कार विजेताओं, आदिवासी समुदाय के नेताओं और अन्य लोगों का स्वागत करने पर काफी खुशी हुई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »