J-K: सोपोर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया, राइफल और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सोमवार को देर शाम आतंकियों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ हो गई है. दोनों ओर से फायरिंग की जा रही है. सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

अशरफ वानी

  • श्रीनगर ,
  • 06 जून 2022,
  • अपडेटेड 10:56 PM IST
  • सुरक्षाबल दे रहे आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब
  • दोनों तरफ से की जा रही है फायरिंग

जम्मू-कश्मीर में सोपोर के जालूर इलाके के पानीपोरा जंगल में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ गई. बताया जा रहा है कि दहशतगर्दों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई. इसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है.

कश्मीर पुलिस ने बताया कि देर शाम आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है. आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के लाहौर के हंजल्ला के रूप में हुई है. आतंकी के पास एक राइफल, 5 मैग्जीन के साथ ही गोला बारूद बरामद किया गया है. मारा गया आतंकी लश्कर से जुड़ा था. 

Advertisement

 

घाटी में इन दिनों दहशतगर्दों का दुस्साहस जारी है. हाल ही में दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया है. पुलिस के मुताबिक दहशतगर्दों ने मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका है. इसमें दो मजदूर घायल हो गए थे. 

वहीं 26 दिन में टारगेट किलिंग की 10 घटनाएं सामने आने के बाद घाटी से पलायन की खबरें भी आई थीं. लगातार हो रही टारगेट किलिंग की घटनाओं से कश्मीरी हिंदुओं में इस बात का डर है कि 'पता नहीं, कौन, कब, कहां से गोली मार दे.' सुरक्षाबल मुस्तैद है. कई आतंकी मारे भी जा चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके टारगेट किलिंग की घटनाएं नहीं रुक रहीं हैं.

बीते गुरुवार को एक ही दिन में तीन लोगों को टारगेट किया गया. इनमें से दो की मौत हो गई. सुबह कुलगाम में राजस्थान के रहने वाले विजय कुमार की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. शाम को बड़गाम में ईंट भट्टे में काम कर रहे दो प्रवासी मजदूरों पर गोलियां चला दीं, जिसमें एक की मौत हो गई. 
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »