450 करोड़ के बैंक फ्रॉड पर ED का ताबड़तोड़ एक्शन! दिल्ली से पंजाब तक छापेमारी

ED के लखनऊ ज़ोनल कार्यालय ने आज PMLA एक्ट 2002 के तहत संतोष ओवरसीज लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया. ED की ये कार्रवाई CBI के एक मामले के तहत की गई है, जिसमें कथित तौर पर लगभग 450 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी शामिल है.

Advertisement
(Photo: ITG) (Photo: ITG)

मुनीष पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ ज़ोनल कार्यालय ने आज PMLA एक्ट(धन शोधन निवारण अधिनियम) 2002 के तहत संतोष ओवरसीज लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ एक्शन तेज करते हुए तलाशी अभियान चलाया.

ED की ये जांच CBI के एक मामले के तहत की गई है, जिसमें बैंकों के एक ग्रुप से कथित तौर पर लगभग 450 करोड़ रुपये का लोन लिया गया और फिर उस पैसे का तय इस्तेमाल करने की बजाय उसे शेल कंपनियों में डाला गया और अन्य नेटवर्क के जरिए घुमाया गया.

Advertisement

इस मामले में ED ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में प्रमोटरों, संबंधित कंपनियों से जुड़े 8 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. 

क्यों हो रही ED जांच

CBI के एक मामले के तहत ED ने यह जांच की है. जांच में सामने आया है कि बैंकों के एक समूह से कथित तौर पर 450 करोड़ रुपये का लोन लिया गया और फिर उस पैसे को शेल कंपनियों, अकोमोडेशन एंट्री ऑपरेटरों और संबंधित कंपनियों के नेटवर्क के ज़रिए फ़र्ज़ी इनवॉइस और फ़र्ज़ी लेन-देन के जरिए घुमाया गया.    

दरअसल, शेल कंपनियां वह कंपनियां होती हैं जो सिर्फ कागज़ों पर मौजूद होती हैं. असल में इस कंपनी का न तो कोई कार्यालय होता है और नहीं कर्मचारी होते हैं, इसके कर्मचारी सिर्फ कागज़ों पर दिखाए जाते हैं. इनका उपयोग काले धन को छिपाने, टैक्स चोरी करने या मनी लॉन्ड्रिंग(धन शोधन) करने के लिए एक मास्क के तौर पर किया जाता है. 

Advertisement

अब अगर ED की इस कार्रवाई की बात करें तो ED इस मामले में सख्ती से देश के कई हिस्सों में ताबड़तोड़ तलाशी अभियान चला रही है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के 8 जगहों पर तलाशी अभियान जारी है. प्रमोटरों, संबंधित कंपनियों और इस धोखाधड़ी में मदद करने वालों से जुड़ी जगहों पर तलाशी ली जा रही है. ED की कार्रवाई बहुत ही तेजी से चल रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »