केदारनाथ मंदिर में बनाया गया ट्रांसपेरेंट ग्लास रूम, कीमती चढ़ावे और दान की होगी गिनती; CCTV से होगी निगरानी

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर में लेनदेन में पूर्ण वित्तीय पारदर्शिता लाने के लिए ट्रांसपेरेंट ग्लास रूम बनवाया गया है. ग्लास रूम में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.

Advertisement
केदारनाथ मंदिर (फाइल फोटो) केदारनाथ मंदिर (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • देहरादून,
  • 26 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

केदारनाथ मंदिर के लेनदेन में पूर्ण वित्तीय पारदर्शिता लाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. केदारनाथ मंदिर में ट्रांसपेरेंट ग्लास रूम बनाया गया, जहां भक्तों द्वारा दान किए गए कैश और कीमती चढ़ावे की गिनती की जाएगी. 

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मंदिर में लेनदेन में पूर्ण वित्तीय पारदर्शिता लाने के लिए ट्रांसपेरेंट ग्लास रूम बनवाया गया है. 

Advertisement

उन्होंने बताया कि सोमवार को पूजा के बाद 'ट्रांसपेरेंट काउंटिंग रूम' का संचालन शुरू हो गया. इसमें बीकेटीसी के कार्यकारी अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी और केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी शामिल हुए. 

इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि मंदिर में भक्तों द्वारा दिए गए कीमती उपहारों और दान समेत सभी वित्तीय लेनदेन पर नजर रखने के लिए ग्लास रूम में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि ग्लास रूम का निर्माण बीकेटीसी द्वारा एक भक्त द्वारा दिए गए दान से किया गया है. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »