आधा सेब खाकर भीड़ पर फेंका, मुख्यमंत्री शिवकुमार का वीडियो वायरल, भाजपा ने उठाए सवाल

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार कनकपुरा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान समर्थकों की ओर आधा खाया हुआ सेब फेंकने के आरोप को लेकर विवादों में आ गए हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने उनकी आलोचना की और इसे कांग्रेस की मानसिकता बताया. भाजपा का कहना है कि जनता सम्मान की हकदार है. मामले पर कांग्रेस या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Advertisement
सेब की माला को क्रेन से उठाया गया था. (Photo: Screengrab) सेब की माला को क्रेन से उठाया गया था. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार अपने गृह क्षेत्र कनकपुरा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान हुई एक घटना को लेकर विवादों में आ गए हैं. भाजपा ने उन पर समर्थकों के प्रति असम्मानजनक व्यवहार का आरोप लगाते हुए तीखी आलोचना की है. जानकारी के अनुसार, रविवार को कनकपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था. इस दौरान उन्हें सेबों से बनी एक विशाल माला पहनाई गई, जिसे क्रेन की मदद से उठाया गया था.

Advertisement

बताया गया है कि सम्मान समारोह के बाद शिवकुमार ने दो सेबों को काटकर खाया और फिर उन्हें एक-एक कर कार्यक्रम में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर फेंक दिया. इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए.

'ये कांग्रेस की मानसिकता है': BJP
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला. भाजपा ने 'X' पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि जिन लोगों के वोट से सत्ता मिलती है, उन्हीं लोगों की ओर आधा खाया हुआ सेब फेंकना मजाक नहीं, बल्कि कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है.

भाजपा ने आगे कहा कि सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि व्यवहार से दिखाई देता है. पार्टी के अनुसार, जनता किसी दान की नहीं बल्कि सम्मान की अपेक्षा करती है और जब सम्मान की जगह अहंकार ले लेता है तो जनता भी उसका जवाब देती है. इस मामले पर खबर लिखे जाने तक कांग्रेस, मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार या उनके कार्यालय की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »