पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, फिर महिला के घरवालों ने इंजीनियर को पीट-पीट कर मार डाला

निहाल विहार में पारिवारिक विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की कथित तौर पर पिटाई से मौत हो गई. परिजनों ने ससुराल पक्ष और बहू समेत 6-7 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है.

Advertisement
निहाल विहार में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पिटाई से मौत.(Photo- ITG) निहाल विहार में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पिटाई से मौत.(Photo- ITG)

अरविंद ओझा / ओपी शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:29 PM IST

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में पारिवारिक विवाद के बाद 31 वर्षीय विनय गुप्ता की कथित तौर पर पिटाई से मौत हो गई. विनय लक्ष्मी पार्क के रहने वाले थे और नोएडा स्थित एडोब में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे.

विनय की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले बुध विहार निवासी 31 वर्षीय महिला से हुई थी. दोनों के करीब साढ़े चार महीने के जुड़वां बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है. विनय की पत्नी गृहिणी हैं.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद हुआ. इसके बाद विनय की पत्नी ने अपने मायके वालों को फोन कर बुलाया, जो निहाल विहार स्थित उनके घर पहुंच गए.

परिवार वालों ने की मारपीट

आरोप है कि घर पहुंचने के बाद पत्नी के परिवार के सदस्यों ने विनय के साथ मारपीट की. इस दौरान लगी चोटों के कारण विनय गुप्ता की मौत हो गई. पुलिस ने इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है. मामले में चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है. मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि बहू समेत 6-7 लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »