Cyclone Tej का खतरा, भीषण चक्रवाती तूफान को लेकर IMD अलर्ट! मैप में देखें लोकेशन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से कहा गया है कि अरब सागर के ऊपर बने चक्रवात 'तेज' के रविवार दोपहर तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस चक्रवात का असर अरब देशों पर ज्यादा दिखेगा.

Advertisement
Cyclone Tej IMD Updates Cyclone Tej IMD Updates

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान 'तेज' (Cyclone Tej) में तब्दील हो गया है. इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की आशंका है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 22 अक्टूबर की शाम तक यह भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है. IMD ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से कहा गया है कि अरब सागर के ऊपर बने चक्रवात 'तेज' के रविवार दोपहर तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस चक्रवात का असर अरब देशों पर ज्यादा दिखेगा. हालांकि, मौसम विभाग ने समुद्र के किनारे वाले इलाकों में मछुआरों को अलर्ट रहने को कहा है.

Advertisement

IMD ने एक्स पर जानकारी दी कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान 'तेज' 21 अक्टूबर को 23:30 बजे दक्षिण पश्चिम अरब सागर पर यमन के सोकोट्रा के 330 किमी पूर्व दक्षिण पूर्व, ओमान के सलालाह के 690 किमी दक्षिण पूर्व और अल ग़ैदा (यमन) के 720 किमी पूर्व पर केंद्रित था. 22 अक्टूबर की दोपहर से पहले यह एक अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है.

Cyclone Tej Route Map (IMD)

ओमान और यमन पर होगा असर!
अगले 3 दिनों के दौरान चक्रवाती तूफान तेज के उत्तर-पश्चिम की ओर बांग्लादेश और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ने की संभावना है. 24 अक्टूबर की सुबह से यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए सलालाह (ओमान) और अल ग़ैदा (यमन) के बीच ओमान-यमन तट को पार कर सकता है.

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अगले 24 घंटों में इसके और गहरे दबाव में बदलने की संभावना है. हालांकि, IMD ने राहत की खबर दी है कि इस चक्रवात का गुजरात पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बता दें कि जून में अरब सागर से उठे बिपरजॉय तूफान ने गुजरात में कच्छ तथा सौराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भयंकर तबाही मचाई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement