Corona in India: 24 घंटे में कोरोना के 2.11 लाख मामले, मौत के आंकड़े में आई गिरावट

Coronavirus Cases In India: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 211,553 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं इस दौरान कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,842 है.

Advertisement
Coronavirus in India today 27 May 2021 new cases Coronavirus in India today 27 May 2021 new cases

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2021,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST
  • 24 घंटे में कोरोना के 2.11 लाख से अधिक नए मामले
  • कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,842 रही

Coronavirus in India, Covid-19 Today Latest Upadtes: देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव के बीच गुरुवार को एक बार फिर कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है. हालांकि, मौत की संख्या में कमी आई है. 

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं. वहीं, कोरोना से 3,842 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. बता दें कि ये आंकड़ा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) द्वारा जारी किया गया है. फिलहाल, देश में एक्टिव मरीजों (Active Case in India) की संख्या की बात करें तो ये आंकड़ा 25 लाख से कम है. 

Advertisement
  • पिछले 24 घंटे में आए कुल नए केस-  211,553
  • बीते 24 घंटे में हुई कुल मौतें- 3,842
  • देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा- 2,73,69,093
  • देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या- 2,46,33,951
  • देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 3,15,235 
  • भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस- 24,19,907

देश में  33 करोड़ से अधिक सैंपल की हुई जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी किए गए आंकडों के अनुसार, देश में 26 मई तक कुल 33,69,69,352 सैंपल का परीक्षण किया गया है.  इसी के साथ कल कुल 21,57,857 सैंपल का परीक्षण किया गया है. भारत में कोरोना मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर यानी रिकवरी रेट (Recovery Rate) में बढ़त देखी गई है. देश में फिलहाल रिकवरी दर 89 फीसदी से अधिक है. बात करें कोविड मृत्यु दर की तो ये 1.14 प्रतिशत है. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »