कोरोनाः एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग करा सकेंगे टीकाकरण, ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

कोरोना वायरस के संकट से निपटने की जद्दोजहद के बीच वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जारी है. अब एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीकाकरण करा सकेंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि 1 अप्रैल 2021 से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी कोरोना टीका लगवा सकेंगे.

Advertisement
1 अप्रैल से सभी लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो-PTI) 1 अप्रैल से सभी लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो-PTI)

मिलन शर्मा

  • नई ,
  • 30 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 7:23 PM IST
  • 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी करा सकेंगे टीकाकरण
  • गुरुवार से 45 साल से अधिक के करा सकते हैं वैक्सीनेशन
  • दिन में तीन बजे के बाद कराना होगा रजिस्ट्रेशन

कोरोना वायरस के संकट से निपटने की जद्दोजहद के बीच वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जारी है. अब एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीकाकरण करा सकेंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि 1 अप्रैल 2021 से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी कोरोना टीका लगवा सकेंगे.

इससे पहले, कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र वालों को ही टीका लग रहा था. लेकिन अब गुरुवार से 45 साल से अधिक उम्र का कोई भी शख्स वैक्सीन लगवा सकेगा.

Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि समीप के किसी भी वैक्सीनेशन सेंटर पर दोपहर बाद तीन बजे इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है.

उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीकाकरण करा सकेंगे. टीकाकरण के लिए http://cowin.gov.in के जरिये एडवांस अप्वॉइंटमेंट लिया जा सकता है. यदि आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं, तो आप 3 बजे के बाद अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जा सकते हैं और वैक्सीनेशन के लिए ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

From April 1 all people above 45 yrs of age will be eligible for vaccination. Advance appointment can be booked through . If you don't want to do this, you can go to your nearest vaccination centre after 3 pm & go for on-site registration: Union Health Secy

Advertisement
— ANI (@ANI)

महाराष्ट्र का  पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से अधिक

देश में कोरोना वायरस के प्रसार का संकट कम होता नजर नहीं आ रहा है. संक्रमण का साप्ताहिक राष्ट्रीय पॉजिटिविटी रेट 5.65% है जबकि राज्यों के लिहाज से देखा जाए तो महाराष्ट्र में लोगों के कोविड की चपेट में आने की दर 23% है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में संक्रमित होने वालों की दर 8.82 फीसदी है. 

राजेश भूषण ने बताया कि छत्तीसगढ़ में संक्रमित होने वालों की साप्ताहिक दर आठ फीसदी है. वहीं गुजरात में 2.2% और दिल्ली की पॉजिटिविटी रेट 2.04% है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने इन राज्यों में कोरोना की जांच के लिए RT-PCR टेस्ट की संख्या बढ़ाए जाने पर जोर दिया. 

10 जिलों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

केंद्रीय स्वास्थ्य सचवि राजेश भूषण ने बताया कि देश में 10 जिले ऐसे हैं जहां कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या अधिक है. इन जिलों में पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, बेंगलुरु शहरी, नांदेड़, दिल्ली और अहमदनगर शामिल हैं. इनमे आठ जिले अकेले महाराष्ट्र के शामिल हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement