देशभर में पैर पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में 685 नए मरीज, 4 की मौत... 3395 हुए एक्टिव केस

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 31 मई को सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3395 हो गई है.

Advertisement
देशभर में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं देशभर में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 31 मई 2025,
  • अपडेटेड 4:07 PM IST

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 31 मई को सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3395 हो गई है. बीते 24 घंटे में 685 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि 1,435 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई. इसी बीच बड़ी चिंता की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 4 लोगों की मौत भी हुई है, जिनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल और उत्तर प्रदेश से एक-एक मरीज शामिल है.

Advertisement

24 घंटे में कहां-कहां कितने नए केस मिले?

केरल- 189
कर्नाटक- 86
पश्चिम बंगाल- 89
दिल्ली- 81
उत्तर प्रदेश- 75
तमिलनाडु- 37
महाराष्ट्र- 43
गुजरात- 42
राजस्थान- 9
पुडुचेरी- 6
मध्य प्रदेश- 6
हरियाणा- 6
झारखंड- 6
ओडिशा- 2
जम्मू-कश्मीर- 2
छत्तीसगढ़- 3
आंध्र प्रदेश- 1
पंजाब- 1
गोवा- 1

कितने एक्टिव केस हैं देश में?

केरल- 1,336
महाराष्ट्र- 467
दिल्ली- 375
कर्नाटक- 234
पश्चिम बंगाल- 205
तमिलनाडु- 185
उत्तर प्रदेश- 117
गुजरात-265
पुडुचेरी- 41
राजस्थान- 60
हरियाणा- 26
मध्य प्रदेश- 16
झारखंड- 6
पंजाब- 5

राज्यों को अलर्ट रहने और टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार राज्यों को अलर्ट मोड में रहने और टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दे रहा है. नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि हल्के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और जरूरी सावधानियों का पालन करें.

Advertisement

कर्नाटक सरकार ने जारी किया सर्कुलर

कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 मामलों में हो रही बढ़ोतरी और स्कूलों के दोबारा खुलने के मद्देनज़र एक अहम फैसला लिया है. राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने सर्कुलर जारी कर सभी अभिभावकों से अपील की है कि अगर बच्चों में बुखार, खांसी, सर्दी या अन्य कोविड जैसे लक्षण हों, तो उन्हें स्कूल न भेजें. यह परिपत्र मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में 26 मई को हुई कोविड-19 समीक्षा बैठक के बाद शुक्रवार देर रात जारी किया गया. सर्कुलर में कहा गया है कि अगर बच्चों में ऐसे लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें स्कूल भेजने से पहले पूरी तरह ठीक होने दें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज करवाएं. अगर ऐसे लक्षणों वाले बच्चे स्कूल आते हैं, तो स्कूल प्रशासन को उनके माता-पिता को सूचित कर उन्हें घर भेजने के निर्देश दिए गए हैं.

सावधानी बरतने की सलाह

इसी प्रकार अगर शिक्षक या गैर-शिक्षण स्टाफ में भी बुखार या खांसी जैसे लक्षण मिलते हैं, तो उन्हें भी कोविड उपयुक्त व्यवहार (CAB) अपनाने की सलाह दी गई है. सरकार ने स्कूलों में ये सावधानियां बरतने को कहा है.

1. नियमित रूप से हाथ धोने की आदत

2. खांसी/छींके की शिष्टाचार का पालन

3. भीड़भाड़ से बचाव और मास्क का प्रयोग (जहां आवश्यक हो)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »