इंदिरा गांधी की गोद में शावक, कांग्रेस ने तस्वीर शेयर कर PM मोदी की टाइगर सफारी पर उठाए सवाल

प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा करने पहुंचे. पीएम के इस दौरे को लेकर कांग्रेस ने खूब सवाल उठाए. कांग्रेस की ओर से कहा गया कि जहां जंगल सफारी का आज पीएम मोदी आनंद ले रहे हैं वो परियोजना 1973 में कांग्रेस सरकार के दौरान ही लागू की गई थी.

Advertisement
पीएम मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने बोला हमला पीएम मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने बोला हमला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा करने पहुंचे. इस दौरान बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी का आनंद लिया और कैमरे से कई तस्वीरें भी क्लिक कीं. इसके अलावा पीएम मोदी कुछ हाथियों को अपने हाथों से गन्ना खिलाते दिखे. पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए और इसका क्रेडिट पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दिया. 

Advertisement

पीएम के दौरे को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर उनपर हमला बोला. उन्होंने लिखा, 'PM बांदीपुर में 50 साल पहले लॉन्च हुए प्रोजेक्ट टाइगर का पूरा क्रेडिट लेंगे. वह खूब तमाशा करेंगे जबकि पर्यावरण, जंगल, वन्य जीव एवं वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों की रक्षा के लिए बनाए गए सभी कानून ध्वस्त किए जा रहे हैं. वह भले ही सुर्खियां बटोर लें लेकिन हकीकत बिल्कुल उलट है.' 

कांग्रेस ने शेयर की इंदिरा गांधी की तस्वीर

इसके अलावा कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर भी पीएम मोदी पर हमला बोला गया. ट्वीट में लिखा गया, 'कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया है. यह कांग्रेस सरकार थी जिसने 1973 में बांदीपुर बाघ संरक्षण परियोजना लागू की थी, जहां आज आप सफारी का आनंद ले रहे हैं. ये उसी का परिणाम है कि आज बाघों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है.' इसके अलावा कांग्रेस ने तंज कसते हुए लिखा, पीएम मोदी से खास अपील है कि बांदीपुर को अडानी को मत बेचिए.

Advertisement

तीन दिवसीय मेगा इवेंट की शुरुआत

आपको बता दें कि अपने इस दौरे में पीएम हालिया बाघ जनगणना रिपोर्ट, बाघ संरक्षण के लिए सरकार के विजन को भी जारी करेंगे और इस घटना के उपलक्ष्य में एक सिक्का भी जारी करेंगे. इस मौके पर पीएम मैसूरु और चामराजनगर जिलों में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेगा इवेंट की शुरुआत भी करने वाले हैं.

इसलिए और भी खास हो जाता है ये दौरा

गौरतलब है कि आज पीएम मोदी ने मुदमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकडू हाथी कैंप (Theppakadu elephant camp) का दौरा भी किया. यह वही हाथी कैंप है, जिसमें ऑस्कर विनिंग फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' वाला रघु भी रहता है. 'द एलिफेंट व्हिसपरर्स' भारत की पहली डॉक्यूमेंट्री है, जिसे ऑस्कर से सम्मानित किया गया है. इस फिल्म ने विदेशी मंच पर ऐसी ख्याति हासिल की है, जो अभी तक किसी को नसीब नहीं हुई थी. फिल्म एक कपल की कहानी को दर्शाती है, जो एक हाथी के बच्चे को अपने बच्चे की तरह पालता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »