2024 चुनाव में INDIA गठबंधन से क्यों अलग हो गए थे नीतीश कुमार? राहुल गांधी ने रखी अपनी बात

INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी ने विपक्षी दलों से एकजुट रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनौती सिर्फ चुनाव जीतने की नहीं बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान की रक्षा की है. राहुल गांधी ने नीतीश कुमार के गठबंधन से जाने पर भी टिप्पणी की है.

Advertisement
गठबंधन की मीटिंग में राहुल गांधी ने नेताओं से कहा था कि 2029 की लड़ाई चुनाव से ज्यादा लोकतंत्र बचाने की लड़ाई होगी (Photo: PTI) गठबंधन की मीटिंग में राहुल गांधी ने नेताओं से कहा था कि 2029 की लड़ाई चुनाव से ज्यादा लोकतंत्र बचाने की लड़ाई होगी (Photo: PTI)

राहुल गौतम

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

8 जून को हुई INDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बड़ा भाषण दिया. इसमें उन्होंने अपने साथी दलों को कड़े शब्दों में चेताया, बीजेपी और RSS पर सीधा हमला बोला और कहा कि अब सिर्फ चुनाव जीतने की सोच से काम नहीं चलेगा, बल्कि पूरे देश में एक बड़े प्रतिरोध की जरूरत है.

Advertisement

INDIA गठबंधन की इस बैठक में सपा, टीएमसी, आरजेडी, डीएमके और कई और दल शामिल थे. बैठक में कुछ दलों ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना भी की. लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि वो सारी आलोचना चुपचाप सुनेंगे और उसे स्वीकार करेंगे. 

उन्होंने शिव के "नीलकंठ" वाले रूप का जिक्र किया जो सारा जहर पी जाते हैं और कहा कि कांग्रेस का काम है सबको साथ लेकर चलना, चाहे कुछ भी कहा जाए.

राहुल ने अपने साथी दलों को क्या समझाया?

राहुल गांधी ने सीधे कहा कि सपा, टीएमसी, आरजेडी जैसे दल अभी भी पुराने तरीके से सोच रहे हैं. उनका मानना है कि वो चुनाव जीत सकते हैं उन्हीं पुराने राजनीतिक हथियारों से. लेकिन राहुल ने कहा कि ये हथियार तब काम करते थे जब देश में एक बराबर का मैदान होता था. अब वो मैदान नहीं रहा. उनका कहना था कि बीजेपी ने देश के हर बड़े संस्थान पर कब्जा कर लिया है.

Advertisement

कानून व्यवस्था पर बीजेपी का कब्जा है

नौकरशाही उनके इशारे पर चलती है. खुफिया एजेंसियां उनके कंट्रोल में हैं. चुनाव आयोग भी उनकी मुट्ठी में है. मीडिया और सोशल मीडिया भी उनके साथ खड़े हैं.

चुनाव चोरी वाली बात क्या थी?

राहुल गांधी ने बहुत साफ शब्दों में कहा कि चुनाव चोरी हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को 90 फीसदी यकीन है कि उनका चुनाव चुराया गया. उद्धव ठाकरे को 40 फीसदी यकीन है. तेजस्वी यादव को भी 40 फीसदी यकीन है. 

लेकिन राहुल ने कहा कि इस "शायद" को निकाल दो. 100 फीसदी चुनाव चोरी हो रही है. उन्होंने TMC का खास जिक्र किया और कहा कि वो TMC के दोस्तों को बार-बार बताते रहे कि वो जमीनी हकीकत से दूर हैं, लेकिन उन्होंने नहीं माना.

सोशल मीडिया पर भी कही बड़ी बात

राहुल गांधी ने कहा कि अगर कोई सोच रहा है कि सोशल मीडिया पर विपक्ष को बराबर का मौका मिल रहा है, तो वो गलत है. उन्होंने कहा कि उनके खुद के यूट्यूब चैनल पर 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं, लेकिन उनका अकाउंट पूरी तरह दबाया हुआ है. सोशल मीडिया की पूरी व्यवस्था सरकार के पक्ष में काम कर रही है.

तो फिर रास्ता क्या है? प्रतिरोध

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा कि अब सिर्फ चुनाव लड़ने की सोच से काम नहीं होगा. उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक पार्टियां ठीक से काम नहीं कर सकतीं, तो सिर्फ एक चीज काम करती है और वो है प्रतिरोध.

यह भी पढ़ें: INDIA ब्लॉक की अगली परीक्षा यूपी में, सिलेबस बंगाल चुनाव जैसा तो नहीं?

उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया जिसमें उन्होंने 4,000 किलोमीटर पैदल चले और कहा कि उन्होंने खुद देखा है कि प्रतिरोध काम करता है. उन्होंने कुछ उदाहरण भी दिए, जैसे CBSE और NEET के मुद्दे, और ग्रेट निकोबार का मामला, जिनमें लोगों ने मिलकर विरोध किया.

उनका कहना था कि हर सुबह उठकर यह सोचना होगा कि आज मैं किस बात का विरोध करूंगा, किस नाइंसाफी के खिलाफ खड़ा होऊंगा. यह कोई संगठन नहीं है, यह एक सोच है, एक जज्बा है.

कांग्रेस पार्टी के बारे में क्या कहा?

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस बाकी पार्टियों से बिल्कुल अलग है क्योंकि यह पार्टी तब बनी थी जब आधुनिक भारत का वजूद भी नहीं था. यह किसी सरकारी मदद से नहीं बनी, बल्कि एक आंदोलन के रूप में शुरू हुई. उन्होंने कहा कि 1927 के बाद जब गांधीजी ने आजादी का नारा दिया तब यह पार्टी एक प्रतिरोध आंदोलन बन गई.

Advertisement

उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी BJP या RSS के साथ खड़ी नहीं होगी, चाहे कुछ भी हो जाए. उन्होंने कहा कि देश के लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता जान दे देंगे लेकिन RSS के सामने नहीं झुकेंगे.

2024 चुनाव के बारे में क्या बोले?

राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 का चुनाव दरअसल विपक्ष ने जीता था, हारा नहीं था. और उन्होंने यह भी कहा कि अगला चुनाव तो पहले से ही जीता हुआ है क्योंकि देश के लोगों में BJP के खिलाफ बहुत गुस्सा है. असली चुनौती यह नहीं है कि चुनाव जीतें कैसे, असली चुनौती यह है कि देश के संस्थानों पर RSS की जो पकड़ है, उसे कैसे तोड़ें और एक आजाद और निष्पक्ष चुनाव कैसे हो.

नीतीश कुमार पर क्या कहा?

राहुल गांधी ने भाषण में नीतीश कुमार का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लोग पूछते हैं कि नीतीश जी INDIA गठबंधन छोड़कर क्यों चले गए. तो राहुल का जवाब था कि नीतीश का जाना न मेरी वजह से हुआ, न कांग्रेस की वजह से हुआ.

निराशा को दूर भगाया

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस गठबंधन में अक्सर एक उदासी छाई रहती है, लोग सोचते हैं कि BJP को हराना बहुत मुश्किल है. उन्होंने कहा कि 2024 चुनाव से पहले भी इस कमरे में उनके अलावा किसी को यकीन नहीं था कि BJP को टक्कर दी जा सकती है. अब उन्होंने सबसे कहा कि यकीन रखें, एकजुट रहें, और प्रतिरोध की राह पर चलें तो BJP राज्य दर राज्य, चुनाव दर चुनाव गिरती जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »