भ्रष्टाचार में नाम आया तो जाएगी कुर्सी, तमिलनाडु के मंत्रियों को CM विजय की दो टूक

मुख्यमंत्री विजय ने साफ कहा है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलेगी. किसी के भी साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी.

Advertisement
भ्रष्टाचार को लेकर सीएम विजय का सख्त रुख (Photo: ITG) भ्रष्टाचार को लेकर सीएम विजय का सख्त रुख (Photo: ITG)

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

अभिनेता से राजनेता बने विजय की अगुवाई वाली तमिलनाडु सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. सीएम विजय की अगुवाई वाली सरकार ने वित्तीय गड़बड़ी और रिश्वतखोरी के आरोप में ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में इस बड़े एक्शन के बाद सीएम विजय ने अब अपने मंत्रियों को भी दो टूक संदेश दे दिया है.

Advertisement

सीएम विजय ने मंत्रियों को भी भ्रष्टाचार के मामलों में नाम आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दे दी है. उन्होंने कहा है कि ऐसे व्यक्तियों को तुरंत ही मंत्री पद से हटा दिया जाएगा. भ्रष्टाचार के मामलों में जिस किसी भी मंत्री का नाम आएगा, उसके खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी. सीएम ने मंत्रियों को साफ संदेश दे दिया है कि भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो मंत्री की कुर्सी जाएगी.

यह भी पढ़ें: अचानक सीएम विजय को 'इंसाफ का धुंरधर' साबित करने में क्यों जुट गए हैं हिन्दी के इनफ्लूएंसर्स

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है और हम भ्रष्टाचार मुक्त शासन चलाएंगे. गौरतलब है कि भ्रष्टाचार को लेकर सीएम विजय की जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई करते हुए जीसीसी कमिश्नर समीरन ने छह अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के खिलाफ विजय सरकार ने खोला मोर्चा, चेन्नई निगम के 6 अधिकारी सस्पेंड

उन्होंने आजतक से खास बातचीत में यह भी कहा था कि निलंबन सिर्फ शुरुआती कार्रवाई है और जांच पूरी होने के बाद यह तय किया जाएगा कि संबंधित अधिकारी को सेवा से बर्खास्त किया जाए या उसे वीआरएस लेने का विकल्प दिया जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »