यमुना किनारे पर बनाए जाएंगे मॉडर्न छठ घाट, वापस होंगे श्रद्धालुओं पर दर्ज मामले, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना के घाटों पर मॉडर्न छठ घाट बनाने की घोषणा की है. सरकार पिछले वर्षों में दर्ज सभी श्रद्धालुओं के खिलाफ मामलों को वापस लेगी. छठ पूजा को दिवाली की तरह भव्यता से मनाने के लिए प्रत्येक जिले में आदर्श घाट बनाए जाएंगे, जहां स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

Advertisement
श्रद्धालुओं से केस वापस लेगी दिल्ली सरकार. (photo: ITG) श्रद्धालुओं से केस वापस लेगी दिल्ली सरकार. (photo: ITG)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर बुधवार को बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार दिल्ली भर में यमुना के घाटों पर मॉडर्न छठ घाट बनाए जाएंगे. साथ ही नदी किनारे त्योहार मनाने वाले श्रद्धालुओं के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को वापस लिया जाएगा.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य ये सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में छठ पूजा दिवाली की तरह ही भव्यता के साथ मनाई जाए.

Advertisement

2021 के केस वापस लिए जाएंगे

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अतीत में यमुना के घाटों पर छठ पूजा की अनुमति नहीं थी, लेकिन इस साल हमने श्रद्धालुओं को इसकी अनुमति दे दी है. हम पिछले सालों की सभी शिकायतों को रद्द कर देंगे और अपनी ओर से ऐसे सभी मामले वापस ले लेंगे. उन्होंने कहा, '2021 में सेक्शन 188 आईपीसी के तहत, जो एफआईआर जिन लोगों पर लगी थी. ऐसे जितने भी केस पिछली सरकार ने दर्ज किए थे. वो सभी केस वापस लिए जाएंगे.'

पूजा समितियों ने किए आवेदन

उन्होंने कहा कि सरकार को राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न स्थानों पर त्योहार आयोजित करने के लिए विभिन्न पूजा समितियों से 1,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं.

उन्होंने कहा, 'प्रत्येक जिले में एक आदर्श छठ घाट बनाया जाएगा और प्रत्येक स्थल पर मैथिली और भोजपुरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन घाटों पर स्वच्छ पेयजल, चाय, प्रकाश और शौचालय जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके अलावा छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं पर वर्ष की जाएगी.'

Advertisement

स्वच्छता अभियान की शुरुआत

छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान शुरू करने का फैसला लिया है. सीएम ने आगे बताया कि दिल्ली सरकार ने बुधवार को महोत्सव से पहले कई जगहों को तैयार करने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान भी शुरू किया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा, 'हमारे सभी सांसद, विधायक और पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में घाटों की सफाई में भाग लेंगे. हम अपने श्रद्धालुओं के लिए हर सुविधा सुनिश्चित करेंगे. ताकि छठ पूजा दिवाली की तरह ही मनाई जा सके.'

इस बार कम है प्रदूषण का स्तर

प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, पिछले साल की तुलना में इस बार प्रदूषण का स्तर कम है. आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल जो दिवाली से पहले प्रदूषण का स्तर था और दिवाली के बाद जो प्रदूषण का स्तर था. वो बहुत ज्यादा था, लेकिन इस बार पटाखे चले हैं, लोगों ने आतिशबाजी भी की. प्रदूषण के स्तर पिछले साल की तुलना में कम है.

यमुना नदी में झाग को लेकर सीएम गुप्ता ने कहा, 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना. हमारी सरकार यमुना को साफ करने के लिए लगातार काम कर रही है और इसके नतीजे दिखने भी लगे हैं.'

Advertisement

बता दें कि चार दिवसीय छठ महापर्व इस साल 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »