'अब पार्टी को मेरी जरूरत नहीं...' नवीन पटनायक के करीबी देबाशीष सामंतराय ने छोड़ी BJD, जॉइन करेंगे BJP

बीजू जनता दल के राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी छोड़ दी है. देबाशीष, नवीन पटनायक के करीबी माने जाते थे. उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि अब पार्टी को उनकी जरूरत नहीं रही. वो अब जल्द बीजेपी में शामिल होंगे.

Advertisement
देबाशीष सामंतराय नवीन पटनायक के करीबी माने जाते थे. (Photo- FB) देबाशीष सामंतराय नवीन पटनायक के करीबी माने जाते थे. (Photo- FB)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

ओडिशा की राजनीति से इस वक्त बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. दरअसल बीजू जनता दल (BJD) के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार और राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने बीजू जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. अब वो बीजेपी का दामन थामने वाले हैं. उन्होंने राज्यसभा चेयरमैन सीपी कृष्णन से मुलाकात कर राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है.

Advertisement

देबाशीष ने 25 मई 2026 को सीधे पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक को अपना त्यागपत्र भेजा है. इस इस्तीफे ने ओडिशा के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है, क्योंकि ये इस्तीफा पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान की ओर इशारा दे रहा है.

देबाशीष हमेशा से नवीन पटनायक के करीबी माने जाते रहे हैं. उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा कि वो राज्यसभा में भेजने के लिए हमेशा नवीन पटनायक के आभारी रहेंगे, जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा और अविभाजित कटक जिले के लोगों की सेवा करने का मौका दिया.

'सोची-समझी साजिश के तहत छोटा दिखाया...'

नवीन पटनायक को लिखे अपने पत्र में देबाशीष सामंतराय ने पार्टी छोड़ने की चौंकाने वाली वजह बताई है. पार्टी के मौजूदा हालातों पर दुख जताते हुए सामंतराय ने लिखा, 'मैंने हमेशा पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ विश्वास के साथ खुद को पार्टी के हितों के लिए समर्पित रखा. हालांकि, मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि पिछले कुछ समय से पार्टी के भीतर मुझे लगातार और सोची-समझी साजिश के तहत छोटा दिखाया जा रहा है.'

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, 'अब पार्टी को मेरी सेवाओं की कोई जरूरत नहीं रह गई है. इसलिए, मैंने जनहित में ये मुश्किल फैसला लिया है और आपसे मेरा इस्तीफा मंजूर करने का अनुरोध करता हूं.'

यह भी पढ़ें: ओडिशा: बीजेडी ने दो विधायकों को किया सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

बता दें कि ओडिशा में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही बीजेडी के भीतर आंतरिक कलह की खबरें आ रही थीं. लेकिन एक मौजूदा राज्यसभा सांसद ने 'अपमानित' महसूस करने की बात लिखकर इस्तीफा देना ये साफ करता है कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement