दिल्ली-हरियाणा, यूपी-बिहार... महाराष्ट्र TET पेपर लीक के आरोपी बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में बिजेंद्र गुप्ता को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लगातार छापेमारी कर रही है.

Advertisement
बीजेंद्र गुप्ता महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में आरोपी है बीजेंद्र गुप्ता महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में आरोपी है

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

लंबे समय से अंडरग्राउंड चल रहे बिजेंद्र गुप्ता का नाम अब एक बार फिर महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में कथित मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लगातार छापेमारी कर रही है. फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही हैं.

Advertisement

गिरफ्तारी के लिए पुलिस चार राज्यों में कर रहे छापेमारी

बता दें कि महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड बिहार का रहने वाला बिजेंद्र गुप्ता है, जिसकी तलाश में महाराष्ट्र पुलिस बिहार समेत कई राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस की टीमें पटना और समस्तीपुर में भी दबिश दे रही हैं.

बीते 25 वर्षों से पेपर लीक के धंधे में है बिजेंद्र

सूत्रों के अनुसार, बिजेंद्र गुप्ता पिछले करीब 25 वर्षों से पेपर लीक के धंधे से जुड़ा हुआ है और इससे पहले भी कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है. जांच एजेंसियों का दावा है कि महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे सभी बिजेंद्र गुप्ता के इशारे पर काम कर रहे थे. पेपर बेचने की डील करोड़ों रुपये में की जा रही थी.

Advertisement


पुलिस के मुताबिक मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी- राजीव शाह (45, बिहार), आकाश कुमार (30, बिहार) और धीरज कुमार (28, हरियाणा) बिजेंद्र गुप्ता के लिए काम कर रहे थे.

पुलिस जांच में सामने आया है कि बिजेंद्र गुप्ता लंबे समय से अलग-अलग परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में सक्रिय रहा है और काफी वक्त से अंडरग्राउंड था. अब महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में एक बार फिर उसका नाम मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर सामने आया है. बता दें कि साल 2024 में नीट पेपर लीक विवाद के बाद आजतक ने बिजेंद्र गुप्ता का स्टिंग ऑपरेशन किया था.

स्टिंग ऑपरेशन में खुद कबूली थी करतूत
पटना में किए गए इस स्टिंग ऑपरेशन में उसने कथित तौर पर देशभर में होने वाली परीक्षाओं के पेपर लीक नेटवर्क को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे. स्टिंग ऑपरेशन के दौरान बिजेंद्र गुप्ता ने दावा किया था कि वह कई पेपर लीक मामलों में शामिल रहा है. उसने यह भी कहा था कि 'पेपर लीक कभी नहीं रुकेगा'. बिजेंद्र ने कहा था, 'जेल जाएंगे, बेल मिलेगा और खेल चलता रहेगा.' अब महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में बिजेंद्र गुप्ता का नाम सामने आने के बाद मुंबई पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां उसकी तलाश में जुट गई हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »