एक्सीडेंट के बाद लाश कूड़े में फेंकी... CCTV से खुला पूरा राज, ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

बेंगलुरु में महिला का शव कूड़े में मिलने के मामले में पुलिस ने ऑटो चालक बसवेगौड़ा को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने केंगेरी में महिला को टक्कर मार दी थी. घायल को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. डर के कारण उसने शव को मायलसंद्रा में कूड़े में फेंक दिया. CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया.

Advertisement
लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी. (Photo: Representational) लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:51 PM IST

बेंगलुरु में कूड़े के ढेर में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि महिला की मौत सड़क हादसे में घायल होने के बाद हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने घबराकर शव को ठिकाने लगा दिया.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 50 वर्षीय बसवेगौड़ा के रूप में हुई है. घटना सोमवार रात करीब 12:30 बजे के आसपास केंगेरी इलाके में हुई. मृतक महिला, 50 वर्षीय केंपम्मा, मंड्या स्थित अपने गृह नगर से ट्रेन यात्रा कर लौट रही थीं.

Advertisement

इसी दौरान ऑटो चालक ने कथित तौर पर उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद आरोपी घबरा गया और घायल महिला को पास के एक अस्पताल ले गया.

यह भी पढ़ें: हाथ में शराब की बोतल, भरी सड़क पर लहराती बाइक...बेंगलुरु में स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल

अस्पताल ले गया, रास्ते में हुई मौत

अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को बेहतर इलाज के लिए स्पेशलिटी अस्पताल ले जाने की सलाह दी. आरोपी महिला को दूसरे अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसे पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है.

महिला की मौत के बाद आरोपी डर गया और कानूनी कार्रवाई के भय से उसने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रच दी. उसने शव को मायलसंद्रा इलाके में एक बस स्टॉप के पीछे कूड़े के ढेर में फेंक दिया.

Advertisement

बाद में वहां से गुजर रहे लोगों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला सामने आया.

CCTV और तकनीकी साक्ष्य से आरोपी तक पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. आसपास लगे CCTV कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की गई.

जांच के दौरान पुलिस ने ऑटो चालक को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में घटना से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा हुआ है. फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement