बेंगलुरु में 13 वर्षीय लड़के का अपहरण कर हत्या... जला हुआ मिला शव, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक कॉलेज प्रोफेसर जेसी अचित के 13 वर्षीय बेटे निश्चय का 30 जुलाई को ट्यूशन से लौटते समय अपहरण कर लिया गया. अगले दिन शाम को उसका जला हुआ शव बन्नेरघट्टा वन क्षेत्र के पास मिला. देर रात निश्चय के माता-पिता को फिरौती के लिए फोन आया और 5 लाख रुपये की मांग की गई.

Advertisement
पीड़ित निश्चित क्राइस्ट स्कूल में कक्षा 8वीं का छात्र था और वैश्य बैंक कॉलोनी में रहता था. (Photo: Screenshot) पीड़ित निश्चित क्राइस्ट स्कूल में कक्षा 8वीं का छात्र था और वैश्य बैंक कॉलोनी में रहता था. (Photo: Screenshot)

सगाय राज

  • बेंगलुरु ,
  • 01 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 9:28 AM IST

बेंगलुरु में 13 वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुठभेड़ में गुरुमूर्ति और गोपालकृष्ण नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हुलिमावु पुलिस के मुताबिक इंस्पेक्टर कुमारस्वामी और पीएसआई अरविंद कुमार ने बन्नेरघट्टा पुलिस सीमा में कग्गलीपुरा रोड के पास देर रात इन दोनों आरोपियों को घेरा. 

पुलिस के मुताबिक गुरुमूर्ति और गोपालकृष्ण ने घातक हथियारों से इंस्पेक्टर कुमारस्वामी और पीएसआई अरविंद कुमार पर हमला करने की कोशिश की. दोनों पुलिसवालों ने सेल्फ डिफेंस में गोलियां चलाईं. चेतावनी देने के लिए हवाई फायर करने के बावजूद, आरोपियों ने हमला जारी रखा, जिसके बाद पुलिस को कुल छह राउंड गोलियां चलानी पड़ीं. गुरुमूर्ति और गोपालकृष्ण पैरों में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए. गुरुमूर्ति के दोनों पैरों में पुलिस की गोली लगी, जबकि गोपालकृष्ण के दाहिने पैर में गोली लगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ग्रेटर कैलाश मर्डर केस: सबूतों के अभाव में हत्यारोपी बरी, कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को लगाई फटकार

ट्यूशन से लौटते समय निश्चित का किया अपहरण

दोनों को इलाज के लिए जयनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के मुताबिक कॉलेज प्रोफेसर जेसी अचित के 13 वर्षीय बेटे निश्चय का 30 जुलाई को ट्यूशन से लौटते समय अपहरण कर लिया गया. अगले दिन शाम को उसका जला हुआ शव बन्नेरघट्टा वन क्षेत्र के पास मिला. देर रात निश्चय के माता-पिता को फिरौती के लिए फोन आया और 5 लाख रुपये की मांग की गई.

पुलिस के अनुसार, लड़का बुधवार शाम 5 बजे ट्यूशन के लिए निकला था और अरेकेरे 80 फीट रोड से लापता हो गया. जब वह शाम 7:30 बजे तक वापस नहीं लौटा, तो उसकी मां ने ट्यूशन टीचर को फोन किया और पता चला कि लड़का समय पर ट्यूशन क्लास से निकल गया था. पीड़ित के पिता जेसी अचित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उन्होंने लड़के की तलाश शुरू की और अरेकेरे फैमिली पार्क के पास निश्चय की साइकिल मिली.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 8 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या, महज 25 दिन में अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

पकड़े जाने के डर से गला रेतकर की बच्चे की हत्या

पुलिस ने बताया कि गुरुमूर्ति, जो लड़के के घर पर स्पेयर ड्राइवर का काम करता था, इस अपहरण और हत्याकांड का मास्टरमाइंड है. उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है. वह अक्सर निश्चय घर में आता-जाता था और कथित तौर पर बुधवार की रात अपने साथी गोपालकृष्ण के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण कर, परिवार से फिरौती की मांग की. पुलिस का मानना है कि परिवार द्वारा अधिकारियों से संपर्क करने पर पकड़े जाने के डर से दोनों ने उसी रात निश्चित का गला रेत दिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ बन्नेरघट्टा पुलिस स्टेशन में हत्या और अपहरण के लिए उचित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »