बंगाल में पंचायत चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन, उत्तरी दिनाजपुर में CPIM कार्यकर्ता को मारी गोली

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है. राज्य के अलग-अलग जिलों से हिंसा की खबरें आ रही हैं. उत्तरी दिनाजपुर में सीपीआईएम कार्यकर्ता को गोली मार दी गई, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता को नामांकन दाखिल करते समय पीटा गया.

Advertisement
बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर हिंसा जारी बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर हिंसा जारी

दिपनीता दास / इंद्रजीत कुंडू

  • कोलकाता,
  • 15 जून 2023,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है. राज्य के अलग-अलग जिलों से हिंसा की खबरें आ रही हैं. कहीं मारपीट, कहीं बमबारी तो कहीं गोलीबारी हो रही है. आज उत्तरी दिनाजपुर में सीपीआईएम कार्यकर्ता को गोली मार दी गई. कार्यकर्ता को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले पंचायत चुनाव के नामांकन के पहले ही दिन मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. प्रशासन ने कई इलाकों में इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है तो कहीं इंटरनेट बैन कर दिया गया है. 

Advertisement

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता मुशर्रफ हुसैन के साथ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है. घटना मुर्शिदाबाद जिले के नोडा प्रखंड की है. जानकारी के मुताबिक, वह टीएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष थे जो 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गए थे. कांग्रेस ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है कि एसडीपीओ कार्यालय के सामने मुशर्रफ के साथ धक्का-मुक्की हो गई.  

इसके अलावा दक्षिण 24 परगना के भांगर 2 प्रखंड के विजयगंज बाजार में नामांकन दाखिल करने के दौरान सीपीआईएम प्रत्याशी के साथ मारपीट की गई. CPIM ने आरोप लगाया कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उसकी पार्टी के उम्मीदवार गियास उद्दीन मोल्लाह को पीटा गया. उनके दस्तावेज जब्त कर लिए गए. 

दक्षिण परगना के कैनिंग में हुई बमबाजी के बाद इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है. इलाके में धारा 144 भी लागू है, वहां को लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है.  

Advertisement

टीएमसी के दो गुट आपस में ही भिड़े 

ऐसा नहीं है कि हिंसा केवल दो पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच हो रही है, दक्षिण परगना के कैनिंग में बुधवार को टीएमसी के दो गुट आपस में ही भिड़ गए. ब्लॉक अध्यक्ष सैबल लाहिड़ी के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कैनिंग बस स्टैंड के पास सड़क जाम कर दिया. उनका आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के दूसरे गुट ने उन्हें तब रोका जब वे कैनिंग में बीडीओ कार्यालय में नामांकन दाखिल करने जा रहे थे. वहीं दूसरा गुट टीएमसी विधायक परेश राम का करीबी माना जाता है. इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.   

हाई कोर्ट पहुंचे शुभेंदु अधिकारी 

वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंच गए हैं. उन्होंने आयोग की शिकायत करते हुए कहा कि उसने प्रदेश के संवेदनशील इलाकों का चुनाव नहीं किया है. उन्होंने यह भी मांग की है कि जिन लोगों को नामांकन करने से रोका गया है, उन्हें फिर मौका दिया जाना चाहिए.  

बांकुड़ा में बम से भरे दो बैग बरामद  

इससे पहले बांकुड़ा में दो कारों में बम से भरे दो बैग बरामद किए गए थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि इंदास में अराजकता पैदा करने के लिए दो कारों में बम लाए जा रहे हैं. उस सूचना पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने वाहनों की तलाश शुरू की और आखिर में बम लेकर आ रही गाड़ियों को पकड़ लिया गया.  

Advertisement

8 जुलाई को होंगे पंचायत चुनाव    

राज्य चुनाव आयोग ने आठ जून को पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का ऐलान किया था. पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को पंचायत चुनाव होंगे. वहीं 11 जुलाई को काउंटिंग होगी. उम्मीदवारों के लिए नामांकन 9 जून से शुरू हुए थे और आज यानी 15 जून नामाकंन की आखिरी दिन है.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »