असम के नगांव में भूकंप के झटके, आज ही वोटिंग

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4 बजकर 23 मिनट पर असम के नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया.

Advertisement
नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप. (Representational Image) नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप. (Representational Image)

aajtak.in

  • नगांव,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:01 AM IST

असम के नगांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4:23 बजे नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया. वहीं, मणिपुर के तामेंगलोंग में 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया.

बता दें, आज असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव है. उपचुनाव से पहले सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

Advertisement

नगांव से बीजेपी ने पूर्व आईएएस अधिकारी देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, कांग्रेस से पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा मैदान में हैं. एआईयूडीएफ ने मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को प्रत्याशी बनाया है.

जानें कैसे आता है भूकंप?

धरती के अंदर 7 प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं. जिन जगहों पर ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, उन्हें फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है. बार-बार के टकराव से इन प्लेट्स पर दबाव बढ़ता है और इनके कोने मुड़ते हैं. इस दौरान अंदर जमा हुई ऊर्जा बाहर निकलने की कोशिश करती है, जिससे धरातल पर भूकंप के झटके महसूस होते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »