डूबती गाय के लिए फरिश्ता बनकर आया शख्स, असम में बाढ़ का डराने वाला वीडियो

असम में बाढ़ ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है, जहां अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हैं. सिवसागर, चरैदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव, सोनितपुर और कामरूप मेट्रोपॉलिटन जैसे जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी है.

Advertisement
असम में बाढ़ का तांडव. (photo: ITG) असम में बाढ़ का तांडव. (photo: ITG)

aajtak.in

  • गुवाहाटी,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

असम में बाढ़ ने भयवह रूप ले लिया है. बाढ़ से अब तक 75 लोगों की मौत हो चुके है, जबकि पशुओं के बहने की भी जानकारी सामने आ रही है. इसी बीच असम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति बाढ़ के पानी से गाय को बचाने की कोशिश कर रहा है. ये वीडियो सिवसागर का बताया जा रहा है.

असम प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, असम में बाढ़ से मंगलवार को सात और मौतों के साथ कुल मौतों का आंकड़ा 75 पहुंच गया है. सभी मौतें सिवसागर जिले के नजीरा राजस्व सर्कल से हुई हैं. हालांकि, प्रभावित आबादी घटकर 3.32 लाख रह गई है.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि सिवसागर, चरैदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव, सोनितपुर और कामरूप मेट्रोपॉलिटन समेत सात जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं. इन जिलों के 21 राजस्व सर्कल और 622 गांव प्रभावित हैं. राज्य में बाढ़ प्रभावित आबादी 3,32,639 है. चराईदेव सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 1,42,756 लोग प्रभावित हैं, इसके बाद सिवसागर (97,074) और जोरहाट (57,371) हैं.

Advertisement



अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है, जिसके लिए 81 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जिनमें 32,477 लोगों ने शरण ली है. इसके अलावा 34 राहत वितरण केंद्र भी काम कर रहे हैं. बाढ़ के पानी से 45,341.98 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हो गया है. वहीं, मकानों, गोशालाओं, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों जैसे बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »