Clashes in Hazaribagh: शिवरात्रि का झंडा बांधने को लेकर भिड़े दो समुदाय, गाड़ियां-दुकान फूंकीं, झारखंड के हजारीबाग में आगजनी-पथराव

झारखंड के हजारीबाग में 2 समुदायों के बीच झड़प का मामला सामने आया है. यहां शिवरात्रि का झंडा और लाउडस्पीकर बांधने को लेकर लोगों के बीच झड़प हो गई है. इस दौरान आगजनी और पथराव की बात भी सामने आई है.

Advertisement
झारखंड के हजारीबाग में शिवरात्रि का झंडा बांधने को लेकर झड़प का मामला सामने आया है. झारखंड के हजारीबाग में शिवरात्रि का झंडा बांधने को लेकर झड़प का मामला सामने आया है.

विस्मय अलंकार

  • हजारीबाग,
  • 26 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

झारखंड के हजारीबाग में शिवरात्रि का झंडा और लाउडस्पीकर बांधने को लेकर दो समुदायों में झड़प हो गई है. इस दौरान आगजनी और पथराव की बात भी सामने आई है. सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है. झड़प को शांत कर दिया गया है.

यह घटना हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र के डुमरौन के हिंदुस्तान चौक पर हुई है. बताया जा रहा है कि एक समुदाय के लोग यहां शिवरात्रि पर झंडा और चोंगा (लाउडस्पीकर) लगाने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान ही दो समुदायों में झड़प हो गई. दोनों तरफ से काफी पथराव हुआ. इस झड़प के दौरान दो मोटर साइकिल, एक गाड़ी, एक टेंपो और कई दूसरी गाड़ियां को आग के हवाले कर दिया गया.

Advertisement

बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात

बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने एक दुकान को भी फूंक दिया है. झड़प में कुछ लोगों को चोट भी पहुंची है, जिन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती कर दी है.

झड़प के बाद पुलिस ने की अपील

इस झड़प के बाद IPS श्रुति अग्रवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि फिलहाल शांति कायम कर ली गई है. लोगों को अच्छी तरह से त्योहार मनाना चाहिए. सभी को मिलकर काम करना चाहिए. बिना मतलब लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »