CDS बिपिन रावत ने किया एयर डिफेंस कमांड का ऐलान, एयरस्पेस की सुरक्षा का होगा जिम्मा

आसमानी चुनौती से निपटने के लिए भारतीय सेना ने एयर डिफेंस कमांड की स्थापना का ऐलान किया है. इंडिया टुडे से खास बातचीत में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि हम मैरिटाइम कमांड और एयर डिफेंस कमांड बनाने जा रहे हैं.

Advertisement
सीडीएस जनरल बिपिन रावत सीडीएस जनरल बिपिन रावत

गौरव सावंत

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST
  • इंडिया टुडे से जनरल बिपिन रावत की खास बातचीत
  • मैरिटाइम कमांड और एयर डिफेंस कमांड का ऐलान

जम्मू-कश्मीर में ड्रोन से आतंकी हमले की साजिश के खुलासे के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. आसमानी चुनौती से निपटने के लिए भारतीय सेना ने एयर डिफेंस कमांड की स्थापना का ऐलान किया है. इंडिया टुडे से खास बातचीत में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि हम मैरिटाइम कमांड और एयर डिफेंस कमांड बनाने जा रहे हैं.

Advertisement

सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि एयर डिफेंस कमांड की जिम्मेदारी हमारे एयरस्पेस को सुरक्षित रखने की होगी, एयर डिफेंस कमांड सभी एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर या फिर ड्रोन की निगरानी करेगा. उन्होंने कहा कि जम्मू एयरबेस पर ड्रोन से हमले के बाद सुरक्षा को बढ़ा गया है और अब एक कमांडर की जिम्मेदारी पूरे एयरस्पेस की सुरक्षा की होगी.

इंडिया टुडे से बात करते हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि हिंद महासागर में खतरा बढ़ता जा रहा है, इस खतरे से निपटने के लिए मैरिटाइम कमांड की स्थापना की जाएगी. उन्होंने कहा कि मैरिटाइम कमांड की जिम्मेदारी भारतीय सागरीय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने की होगी.

सीडीएस बिपिन रावत ने कहा कि हिंद महासागर में दूसरे देशों की धमक बढ़े, इससे पहले हमें अपनी सागरीय क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत करना होगा, सागरों की सुरक्षा के लिए कई विभाग तैनात हैं, इसमें राज्य तटरक्षक, इंडियन नेवी समेत कई एजेंसियां शामिल हैं, साथ ही मछुआरे भी हमारी आंख-कान है, मेरिटाइम कमांड सभी लोगों से समन्वय बनाकर काम करेगा.

Advertisement

सेना के दो नए फ्रंट का भी ऐलान

दो मोर्चों पर एक साथ युद्ध की तैयारी के सवाल पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि हम दो और फ्रंट बनाएंगे, एक वेस्ट फ्रंट और दूसरा नॉर्थ फ्रंट, अभी नार्दन फ्रंट के पास कई जिम्मेदारी है, यही फ्रंट जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान भी चला रहा है और बॉर्डर पर चीन और पाकिस्तान के सामने डटकर खड़ा है, यहां एक और फ्रंट बनाया जाएगा.

सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि इसी तरह वेस्ट फ्रंट बनाया जाएगा, हमें भविष्य की चुनौतियों को ख्याल में रखकर काम करना है, अभी हालात ठीक हैं, लेकिन हमेशा ठीक नहीं रह सकते हैं, हमने देखा है कि कैसे हालात खराब हो जाते हैं, ऐसे में हमें अपनी ओर से सभी तैयारी करनी है.

15 अगस्त से शुरू हो जाएगा एयर डिफेंस कमांड
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एयर डिफेंस कमांड 15 अगस्त से शुरू हो जाएगा. यह भारतीय वायुसेना, सेना और नौ सेना के संसाधनों को नियंत्रित करेगा. इसके साथ ही कमांड के पास हवाई दुश्मनों से सेना के हथियारों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी होगी. कमांड का नेतृत्व भारतीय वायुसेना के थ्री स्टार ऑफिसर के हाथों में होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement