नारेबाजी, प्रोटेस्ट और हंगामा... सेल्वाकुमारन की हिरासत पर AIADMK कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल

तमिलनाडु में शनिवार रात AIADMK कार्यकर्ताओं ने धारापुरम पुलिस स्टेशन का घेराव किया. AIADMK के तिरुप्पुर उपनगरीय जिला सचिव सेल्वाकुमारन को हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन के बाहर जुट गए और धरना देने लगे.

Advertisement
तमिलनाडु में शनिवार रात AIADMK कार्यकर्ताओं ने धारापुरम पुलिस स्टेशन का घेराव किया (Photo: ITG) तमिलनाडु में शनिवार रात AIADMK कार्यकर्ताओं ने धारापुरम पुलिस स्टेशन का घेराव किया (Photo: ITG)

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

तमिलनाडु के धारापुरम में AIADMK कार्यकर्ताओं ने तिरुप्पुर उपनगरीय जिला सचिव सेल्वाकुमारन की हिरासत के बाद पुलिस स्टेशन का घेराव किया. सैकड़ों कार्यकर्ता ने धरना प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. पूर्व मंत्री और विधायक भी धरने में शामिल हुए. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस पक्षपाती है और बिना वजह हिरासत ली गई. हालांकि पांच घंटे बाद सेल्वाकुमारन को रिहा कर दिया गया. इस घटना से इलाके में तनाव बढ़ गया है.

Advertisement

पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी पुलिस स्टेशन के गेट पर जमीन पर बैठ गए. उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस TVK के पक्ष में काम कर रही है और सेल्वाकुमारन और टाउन सचिव C.R. राजेंद्रन को बिना वजह हिरासत में लिया गया. 

इस दौरान AIADMK कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ भी आपत्तिनजक नारे लगाए. हालांकि, करीब पांच घंटे बाद सेल्वाकुमारन को छोड़ दिया गया. 

यह भी पढ़ें: 'केस बंद क्यों किया गया, सर?' CM विजय ने वीरमणि मामले पर स्टालिन को घेरा, DMK पर लगाए गंभीर आरोप

AIADMK के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धारापुरम पुलिस स्टेशन को घेर लिया है और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »