'भ्रमित न हों युवा, करें भर्ती की तैयारी', अग्निपथ प्रोटेस्ट के बीच बोले आर्मी चीफ

आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडेय ने अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच साफ कहा है कि इसे वापस नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि युवाओं को भ्रमित नहीं होना चाहिए और भर्ती की तैयारी करनी चाहिए.

Advertisement
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय (फाइल फोटो) सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय (फाइल फोटो)

गौरव सावंत

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2022,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST
  • युवाओं को भ्रमित नहीं होना चाहिए- आर्मी चीफ
  • कहा- सही जानकारी के अभाव में हैं आशंकाएं

सेना में भर्ती की अग्निवीर योजना को लेकर देशभर में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच थल सेना ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. भारतीय सेना में अग्निवीरों को भर्ती करने की तैयारियां तेज हो गई हैं. आजतक ने विरोध से लेकर युवाओं की आशंकाओं और उठ रहे सवालों को लेकर आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडेय से बातचीत की.

Advertisement

आजतक से बात करते हुए आर्मी चीफ मनोज पांडेय ने साफ शब्दों में कहा कि अग्निपथ योजना को वापस नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना शुरू होने के बाद इसमें फेरबदल और सकारात्मक परिवर्तन किए जाएंगे. आर्मी चीफ ने अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे युवाओं को भी संदेश दिया.

ये भी पढ़ें

सेना प्रमुख ने कहा कि युवाओं को भ्रमित नहीं होना चाहिए. उन्हें भर्ती के लिए तैयारी पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भर्ती का कार्यक्रम आज जारी कर दिया गया है. युवाओं को शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. उन्हें ये समझना चाहिए कि ये योजना उनके लिए, सेना के लिए और देश के लिए लाभकारी है.  

जनरल मनोज पांडेय ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं, सेना और देश के लिए जीत की तरह है. गुमराह न हों. उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर उठ सवालों और आशंकाओं को लेकर सवाल पर कहा कि सही जानकारी का अभाव है. सही जानकारी के अभाव के ही कारण आशंकाएं हैं. आर्मी चीफ ने साफ कहा कि इस योजना में आशंका जैसा कुछ भी नहीं है.

Advertisement

आर्मी ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन

इससे पहले, आर्मी ने भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया. आर्मी में अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जुलाई में शुरू होगी. आर्मी ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल (एविएशन/ एम्यूनेशन), अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं और 8वीं पास के पदों पर भर्ती निकाली है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »