कश्मीर: गांव में पहली दफा बिजली देख झूमे लोग, ट्रांसफार्मर पर चढ़ाए मेवे, कर्मचारियों को पहनाए हार

Jammu&Kashmir: अनंतनाग जिले में आजादी के बाद से अब तक कई गांव बिजली की रोशनी से महरूम थे. ऐसा ही एक गांव है टेथन टॉप गुर्जर बस्ती. इस गांव में प्रधानमंत्री विकास योजना के तहत बिजली पहुंची और बल्ब रोशन हुए तो लोग खुशी से झूम उठे. आलम यह था कि गांववालों ने बिजली कर्मचारियों का दिल खोलकर स्वागत किया.

Advertisement
आजादी के 75 साल बाद गांव में पहुंची बिजली. आजादी के 75 साल बाद गांव में पहुंची बिजली.

अशरफ वानी

  • अनंतनाग,
  • 09 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से एक सुकून भरी खबर आई है. जिले की सुदूर टेथन टॉप गुर्जर बस्ती में पहली बार बिजली की रोशनी पहुंच गई है. आजादी के 75 साल बाद घरों में बल्ब जलते देख गांववालों की खुशी की सीमा नहीं रही. इसका अंदाजा इससे लगाया जा रहा है कि बिजली के कनेक्शन जोड़ने आए कर्मचारियों को हार-मालाएं पहनाई गईं, ट्रांसफार्मर पर अखरोट और बादाम चढ़ाए गए. यही नहीं, उत्साह में गांव के युवा बिजली ट्रांसफार्मर के सामने ही नाचने-झूमने लगे.      

Advertisement

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में तमाम गांव आजादी के बाद से अब तक अंधेरे में डूबे थे. लेकिन अब बिजली विभाग और जिला प्रशासन की कोशिश के बाद इन गांवों में तारों का जाल बिछाया जा रहा है. तमाम बाधाओं को पार कर नए ट्रांसफार्मर रखे जा रहे हैं और घरों में कनेक्शन दिए जा रहे हैं. देखें Video:-

अनंतनाग की टेथन टॉप गुर्जर बस्ती में भी रहने वाले लोगों ने पहली बार अपने घरों में बल्ब रोशन होते देखे. अब उनका मानना है कि बिजली आने से बच्चे अब बलब की रोशनी में पढ़-लिख सकेंगे. वहीं, दूर बसे कस्बों और शहरों पर कई चीजों को लेकर उनकी निर्भरता कम हो जाएगी. इस गांव के हालात यह थे कि जिन कुछ लोगों के पास मोबाइल फोन थे, उनको चार्ज करने के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था.  

Advertisement
बिजलीकर्मियों का स्वागत करते गांववाले.

यही नहीं, अब तक रात के अंधेरे में गांव के लोग तेल के दीए, मोमबत्तियां और लकड़ियां जलाते थे. साथ ही अनाज पिसाने से लेकर कई कामों के लिए शहर या पास के कस्बे पर ही पूरी तरह निर्भर थे. 

बिजली के बल्ब देख गांव के लोगों का उत्साह इतना अधिक था कि नए लगे ट्रांसफार्मर के सामने लोगों ने डांस किया. खुशी में सूखे मेवे ट्रांसफार्मर पर चढ़ाए और बिजली कर्मचारियों का भी स्वागत किया. 

दुर्गम क्षेत्रों में लगाए गए बिजली के खंभे.

बता दें कि प्रधानमंत्री विकास पैकेज (PMDP) योजना के तहत जम्मू कश्मीर के गांवों को बिजली मुहैया कराई जा रही है. यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 में लॉन्च की थी. 
  
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »