Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 सितंबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 27 सितंबर, 2024 की खबरें और समाचार: पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. भारत और बांग्लादेश के बीच आज से दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जा रहा है.

Advertisement
आज की पांच अहम खबरें आज की पांच अहम खबरें

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:05 AM IST

तिरुपति लड्डू विवाद को लेकर यूपी के बड़े मंदिरों में भी प्रसाद व्यवस्था के नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं.पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है और बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. मतदान से पहले हाईकोर्ट ने कड़ी शर्तें लगाई हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट आज कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-

Advertisement

तिरुपति इफेक्ट: अयोध्या मंदिर के मुख्य पुजारी बाहरी प्रसाद पर बैन के पक्ष में, प्रयागराज-मथुरा में हुए बदलाव
तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में कथित मिलावट सामने आने पर उत्तर प्रदेश के मंदिरों में अलर्ट देखने को मिल रहा है. अयोध्या, प्रयागराज और मथुरा के बड़े मंदिरों की प्रसाद व्यवस्था और नियमों में भी बदलाव किए जा रहे हैं. अयोध्या मंदिर के मुख्य पुजारी ने बाहरी एजेंसियों से प्रसाद लेने पर बैन की मांग की. मथुरा मंदिर ने मिठाई की जगह फल-फूल अपनाने का फैसला किया. प्रयागराज के तीन बड़े मंदिरों में भी प्रसाद के नियम बदल गए. 

पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिया पद से इस्तीफा
पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले बड़ी सियासी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि आलाकमान ने अभी तक उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया है.हाल के दिनों में जाखड़ प्रदेश कार्यकारिणी की जरूरी बैठकों से दूरी बनाए हुए हैं. इस्तीफा देने को लेकर सुनील जाखड़ ने चुप्पी साधी है. कहा जा रहा था रवनीत सिंह बिट्‌टू के लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने से जाखड़ नाराज चल रहे थे. बिट्टू को बीजेपी ने राजस्थान से राज्यसभा भेजा है.

Advertisement

DUSU इलेक्शन...वोटिंग होगी लेकिन मतगणना के लिए शर्तें, जानिए आखिर क्या है हाईकोर्ट की लकीर
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए आज वोटिंग होनी है. वोटिंग से ठीक पहले हाईकोर्ट ने चुनाव के मामले में बड़ा दखल देते हुए कहा है कि जब तक सार्वजनिक संपत्तियों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लगाए पोस्टर और होर्डिंग नहीं हटाये जाते, तब तक चुनाव परिणाम की घोषणा नहीं होगी.मनोनीत चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया जारी रह सकती है, लेकिन मतों की गिनती तब तक नहीं होगी जब तक अदालत संतुष्ट नहीं हो जाती कि संपत्ति को विरूपित करने वाली सामग्री को हटा दिया गया है.

कानपुर में आज भारत-बांग्लादेश की दूसरे टेस्ट में टक्कर, बार‍िश की वजह से टॉस में देरी
रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय क्रिकेट टीम और नजमुल हुसैन शांतो के नेतृत्व वाली बांग्लादेश टीम के बीच आज (27 स‍ितंबर) से दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेड‍ियम में है. बार‍िश की वजह से मैच में टॉस में देरी होने की खबर सामने आ रही है. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 280 रनों से जीत हासिल की थी. रव‍िचंद्रन अश्व‍िन ने कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन किया था.

Advertisement

क्या आज विश्वास प्रस्ताव लाएगी आतिशी सरकार? दिल्ली विधानसभा के स्पेशल सेशन के आखिरी दिन क्या-क्या होगा
दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र जारी है. शुक्रवार को इस सत्र का दूसरा दिन है. गुरुवार को पहली बार आतिशी बतौर सीएम पहुंची थीं और नए सीटिंग अरेंजमेंट्स के मुताबिक वह पहली नंबर की सीट पर बैठीं, वहीं पूर्व सीएम केजरीवाल, कल बतौर विधायक विधानसभा पहुंचे थे. उन्हें 41 नंबर की सीट आवंटित की गई थी. सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा तो वहीं पहले दिन जो अटकलें लग रही थीं, वह भी दूर हो गईं, कि विधानसभा में पूर्व सीएम केजरीवाल के लिए कोई कुर्सी खाली छोड़ी जाएगी!, हालांकि विधानसभा में ऐसा कुछ नहीं हुआ. वहीं, आज शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »