भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर आज एक बार फिर अहम बातचीत होने जा रही है. वहीं, इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन का कहना है कि देश में चीनी की कोई वास्तविक कमी नहीं है और मौजूदा स्टॉक पर्याप्त है. इन खबरों के अलावा, मौसम विभाग ने मंगलवार को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर आज एक बार फिर अहम बातचीत होने जा रही है. बीजिंग में दोनों देशों के बीच विशेष प्रतिनिधि स्तर की 25वें दौर की वार्ता होगी. भारत की तरफ से NSA अजित डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी इस बातचीत की सह-अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद पर चर्चा होगी.
मराठी भाषा पर ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों का विरोध! फडणवीस ने संभाला मोर्चा, बोले- एक्सपर्ट बनाना मकसद नहीं
महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा, टैक्सी ड्राइवरों ने सोमवार को मराठी भाषा को लेकर सरकार के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया. वहीं, राज्य सरकार का कहना है कि ये फैसला ड्राइवरों में मराठी भाषा की समझ विकसित करना है. इसका मकसद उन्हें मराठी भाषा का एक्सपर्ट बनाना नहीं है. CM फडणवीस ने स्पष्ट किया कि किसी भी ड्राइवर का लाइसेंस रद्द नहीं किया गया है.
चीनी के दाम में तेजी के पीछे 'मौसम और जमाखोरी', अगले साल तक के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद
इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन का कहना है कि अगले 7 दिनों में चीनी के दाम नरम पड़ना शुरू हो सकते हैं. एसोसिएशन के मुताबिक, देश में चीनी की कोई वास्तविक कमी नहीं है और मौजूदा स्टॉक पर्याप्त है. बता दें कि चीनी की कीमतों में करीब 16% की तेजी आई है. चीनी की कीमत करीब ₹42 से बढ़कर ₹55 प्रति किलो तक पहुंच गई है.
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश... घने बादलों ने डाला डेरा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
देश के कई हिस्सों में मॉनसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं. मौसम विभाग ने मंगलवार को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं, दिल्ली के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ इलाकों में 30-50 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है. मंगलवार के बाद बारिश की गतिविधियां कमजोर हो सकती हैं.
Mens Hockey World Cup 2026: अर्जेंटीना से हारकर बाहर हुआ भारत, टूटा खिताब जीतने का सपना
पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के दूसरे दौर के मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ भारतीय टीम को 3-5 से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में हार के साथ ही भारतीय टीम के लिए विश्व कप का सफर पूरी तरह खत्म हो गया है. भारतीय टीम के लिए दूसरा दौर पूरी तरह निराशाजनक रहा. इससे पहले टीम को नीदरलैंड के खिलाफ 3-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी.
'पीएम मोदी की वजह से भारत-रूस में बढ़ा व्यापार...', पुतिन ने जमकर की तारीफ
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और रूस के बीच इस साल व्यापार में हुई बढ़ोतरी का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से द्विपक्षीय संबंधों को दिया. पुतिन ने सोमवार को मॉस्को में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान भारत-रूस संबंधों की गहराई का जिक्र किया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से जल्द मुलाकात की उम्मीद भी जताई.
होर्मुज में ईरान ने खोल लिया 'टोल प्लाजा'! जहाजों से वसूलेगा फीस, पसंद की करेंसी में लेगा पेमेंट
ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से फीस वसूलने की योजना को आगे बढ़ाया है. यानी होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के लिए ईरान नया 'टोल प्लाजा' खोलने की तैयारी में है. यह शुल्क उन देशों के जहाजों से लिया जाएगा, जिन्हें होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति है.
गाजा में इजरायली हवाई हमले, 2 बच्चों समेत 8 फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा पर इजरायली हवाई हमलों की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस एयरस्ट्राइक में कम से कम आठ फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कथित तौर पर कागज की पतंगें उड़ाए जाने के कारण हमलों को और तेज करने की धमकी दी थी.
पंजाब में सरकारी कर्मचारी करेंगे हड़ताल, इस दिन ठप रहेगा दफ्तरों का काम
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों ने 27 अगस्त को पूरे राज्य में हड़ताल का ऐलान किया है. इस दिन डिप्टी कमिश्नर दफ्तर, एसडीएम दफ्तर, राजस्व विभाग और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट समेत सभी सरकारी दफ्तरों में काम बंद रहेगा. कर्मचारियों का आरोप है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद सरकार 18% DA की किस्तें और बकाया राशि जारी करने में विफल रही है.
'यूथ की आवाज को अनदेखा न करें...', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट चौधरी को लिखा लेटर, रखीं ये 9 मांगें
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर TRE-4 को लेकर छात्रों के आंदोलन, उनकी मांगों और अन्य मुद्दों पर पहल करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि युवाओं की आवाज को अनदेखा न किया जाए. उन्होंने कहा कि BPSC मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में हिंदी भाषी अभ्यर्थियों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त किया जाए.
aajtak.in