Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 जुलाई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

बेंगलुरु के ISRO मुख्यालय में बम की धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद पूरा परिसर खाली कराया गया. पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने तलाशी ली, लेकिन अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला.

Advertisement
भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुख्यालय बेंगलुरु को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. (Photo: ITG) भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुख्यालय बेंगलुरु को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुख्यालय बेंगलुरु में गुरुवार को बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. एक ईमेल के जरिए बम की धमकी भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को खाली करा दिया. इस घटना से वैज्ञानिकों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया. पढ़ें गुरुवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement

बेंगलुरु में ISRO मुख्यालय बम से उड़ाने की धमकी, पूरा परिसर खाली कराया गया

बेंगलुरु में गुरुवार को भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मुख्यालय को बम की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. ये धमकी एक ईमेल के ज़रिए भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को खाली करा दिया. अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु या बम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, सामने आया पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. यह सीरीज़ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगी. श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार को सीरीज़ का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया. सीरीज़ का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा.

Advertisement

भारतीय नौसेना ने फिर दिखाई ताकत: INS त्रिकंड ने अदन की खाड़ी में रोकी पाइरेसी

भारतीय नौसेना के INS त्रिकंड ने अदन की खाड़ी में MV गोल्डन आर्सेनल पर हुए समुद्री डकैती के प्रयास को नाकाम कर दिया. MV गोल्डन आर्सेनल पर सवार क्रू ने तुरंत भारतीय नौसेना से मदद मांगी थी. INS त्रिकंड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जहाज की ओर बढ़ना शुरू कर दिया. पाइरेट्स को भारतीय युद्धपोत आता दिखाई देते ही वे भाग गए. 

जनसंख्या असंतुलन पर 9 जुलाई को गृह मंत्रालय की बड़ी बैठक, सभी राज्यों के DGP होंगे शामिल

देश में जनसंख्या असंतुलन और अवैध घुसपैठ से जुड़े मामलों पर 9 जुलाई को गृह मंत्रालय में एक अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के DGP और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हाईब्रिड मोड में शामिल होंगे. बैठक का मुख्य फोकस उन इलाकों की पहचान करना होगा, जहां जनसंख्या असंतुलन से जुड़े मामले सामने आए हैं.

बिहार की बांकीपुर समेत MP और गुजरात की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को वोटिंग

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. इस कार्यक्रम के तहत 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा और 3 अगस्त को वोटों की गिनती की जाएगी. चुनाव आयोग आगामी 6 जुलाई को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा, जिसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी.

Advertisement

कमजोर मानसून से प्रभावित हुए यूपी-बिहार समेत ये 12 राज्य, अलर्ट मोड में सरकार

मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार जून के महीने में पिछले 12 वर्ष में सबसे कम बारिश हुई है. जुलाई महीने में भी औसत से कम बारिश का अनुमान है. देश के 12 राज्य इस कमज़ोर मानसून से प्रभावित हैं. इन राज्यों में UP, बिहार और MP के साथ ही महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु शामिल हैं.

अब धान की फसल पर भी मिलेगा भावांतर योजना का लाभ, MP के किसानों को बड़ी सौगात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धान उत्पादक किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब धान की फसल को भी भावांतर योजना का लाभ दिया जाएगा. सीएम यादव ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि अब प्रदेश सरकार धान उत्पादक किसानों को एमएसपी और बाज़ार मूल्य के अंतर की भरपाई करेगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके.

बिहार: पटना मेट्रो को मिली नई रफ्तार, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी चौक मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन

बिहार में पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी चौक मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया. पटना मेट्रो का पहला चरण पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुआ था. पहले चरण के तहत करीब 3.6 किलोमीटर लंबा प्रायोरिटी कॉरिडोर शुरू हुआ था. अब इसी कॉरिडोर में मलाही पकड़ी चौक स्टेशन को नया जोड़ा गया है.

Advertisement

Google पर लगी 4.1 लाख करोड़ रुपये की पेनाल्टी, एंटीट्रस्ट केस में मिली हार, EU कोर्ट का बड़ा फैसला

यूरोपीय संघ की सबसे बड़ी अदालत ने एंड्रॉयड से जुड़े एंटीट्रस्ट मामले में गूगल की अपील खारिज कर दी है. इसके साथ ही कंपनी पर लगाया गया 4.1 अरब यूरो का रिकॉर्ड जुर्माना बरकरार रहेगा. आरोप था कि गूगल ने Android ऑपरेटिंग सिस्टम का यूज़ करके अपने सर्च और क्रोम ब्राउज़र को बढ़ावा दिया और दूसरी कंपनियों के लिए कंपटीशन करना मुश्किल बनाया.

एस. श्रीसंत को बड़ी राहत, KCA ने हटाया 3 साल का बैन, माफी मांगने के बाद बदला फैसला

केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने भारतीय टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ एस. श्रीसंत पर लगे तीन साल के प्रतिबंध को हटा लिया है. पिछले साल केसीए ने श्रीसंत को बोर्ड के खिलाफ कथित तौर पर 'मानहानिकारक बयान' देने के आरोप में निलंबित कर दिया था. अब बिना शर्त माफी मांगने के बाद बोर्ड ने अपना फैसला बदल दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »