Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 जून 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 6 जून को भारत लौटकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में उन्होंने छात्रों और समर्थकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की.

Advertisement
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत आएंगे (Photo: ITG) कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत आएंगे (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभ‍िजीत दिपके ने कहा है कि वो 6 जून को भारत वापस आएंगे और दिल्ली में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे. उनकी मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए. वहीं, अमेरिका का एक हाई लेवल प्रतिनिधिमंडल सोमवार 1 जून को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचा है. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 6 जून को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन, फॉलोअर्स से बोले- एयरपोर्ट पर मिलो

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 6 जून को भारत लौटकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में उन्होंने छात्रों और समर्थकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की. उनका आरोप है कि परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों से छात्र परेशान हैं.

India-US Trade Deal: 99% इंडिया-अमेरिका डील डन, फाइनल मोहर के लिए कल से फिर बैठकें

अमेरिका का एक हाई लेवल प्रतिनिधिमंडल सोमवार 1 जून को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचा है. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की इस यात्रा का उद्देश्य भारत-अमेरिका ट्रेड डील को अंतिम रूप देना है. द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर 4 जून तक बैठकों का दौर चलेगा. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि डील को लेकर 99% बातचीत पूरी हो गई है.

Advertisement

भारतीय सेना को मिलेंगे 30,000 स्वदेशी 152 mm आर्टिलरी गोले, बालू फोर्ज को मिला कॉन्ट्रैक्ट

भारतीय सेना ने बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 30,000 स्वदेशी 152 mm आर्टिलरी गोलों का ऑर्डर दिया है. इस रक्षा अनुबंध के तहत गोलों की आपूर्ति जून 2026 से शुरू होने वाली है. इस रणनीतिक ऑर्डर को पूरा करने की जिम्मेदारी बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पूरी तरह स्वदेशी और स्वचालित खाली शेल उत्पादन लाइन पर होगी.

मॉनसून लेट लेकिन गर्मी से राहत! वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में पूरे हफ्ते लू और भीषण गर्मी से राहत मिले रहने की संभावना जताई है. IMD के मुताबिक, UP के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से आस-पास के कई राज्यों में हवा, धूल और हल्की बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं. इसका असर राजस्थान, दिल्ली-NCR, UP, पंजाब, बिहार और MP तक दिखाई देगा.

भारत आ रहे नेपाल की सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

नेपाल की सत्ताधारी पार्टी आरएसपी के अध्यक्ष रवि लामिछाने 1 से 5 जून तक भारत की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वे पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे. इस दौरे का उद्देश्य दोनों दलों के बीच औपचारिक राजनीतिक संवाद शुरू करना, संगठनात्मक अनुभवों का आदान-प्रदान करना और नेपाल-भारत संबंधों को और मजबूत बनाना है.

Advertisement

दिल्ली में अगले हफ्ते होगी भारत-बांग्लादेश सीमा वार्ता, घुसपैठ और फेंसिंग पर होगी चर्चा

भारत और बांग्लादेश के बीच अगले हफ्ते दिल्ली में द्विवार्षिक महानिदेशक स्तर की सीमा वार्ता हो सकती है. बांग्लादेश में BNP की सरकार बनने के बाद ये दोनों देशों के बीच पहली शीर्ष बड़ी बैठक होगी. इस बैठक में सीमा सुरक्षा, बीएसएफ कर्मियों पर हमलों, घुसपैठ औरअवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को सौंपने से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

डोमेस्टिक एयर ट्रैफिक में गिरावट, अप्रैल में 4% घटकर 1.38 करोड़ हुआ घरेलू एयर ट्रैफिक, डीजीसीए की रिपोर्ट में खुलासा

देश में इस साल मार्च के मुकाबले अप्रैल में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में 4.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि यात्रियों की कमी और ईंधन के दामों में बढ़ोतरी की वजह से यात्रियों की संख्या पर लगातार असर पड़ रहा हैं. इस साल अप्रैल में 1.38 करोड़ से थोड़ा अधिक लोगों ने हवाई यात्रा की हैं.

बिहार में यात्रियों पर महंगाई की मार, 15% तक बढ़ा सरकारी बसों का किराया

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने सोमवार से अपनी करीब 1500 स्टेट और सिटी बसों के किराए में 10 से 15 फीसदी तक की भारी बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ोतरी के बाद बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने भी आगामी 8 जून 2026 से राज्य की करीब 40 हजार प्राइवेट बसों का किराया बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. इसका असर राज्य के तकरीबन 16 लाख यात्रियों पर पड़ेगा.

Advertisement

'मुझे तुम पर गर्व है...', वैभव सूर्यवंशी के लिए LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका का भावुक पोस्ट

वैभव सूर्यवंशी को लेकर LSG के मालिक संजीव गोयनका का भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गोयनका ने वैभव की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उनके संघर्ष और शानदार सफर को याद किया. गोयनका ने लिखा, '9 साल पहले वह स्टैंड्स में बैठकर राइजिंग पुणे सुपर जायंट को सपोर्ट कर रहा था. आज उसने IPL  2026 का समापन ऑरेंज विनर के रूप में किया है.

कोलकाता: आंधी में हिलने लगी थी लियोनेल मेस्सी की 70 फीट ऊंची मूर्ति, हादसे के डर से PWD ने क्रेन से हटाया

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लगी अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी की 70 फुट ऊंची मूर्ति को सोमवार को हटा दिया गया. यह मूर्ति हाल ही में आई आंधी-तूफान के बाद अस्थिर हो गई थी और गिरने का खतरा बन गई थी. दिसंबर 2024 में यह मूर्ति लगाई गई थी. जब मेसी कोलकाता आए थे, तब उन्होंने खुद रिमोट कंट्रोल से इसका उद्घाटन किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »