Advertisement

Independence Day 2026 Live: देश मना रहा आजादी का जश्न, राजघाट पहुंचे PM मोदी

aajtak.in | नई दिल्ली | 15 अगस्त 2026, 7:08 AM IST

80th Independence Day 2026 Live Updates: देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक स्वतंत्रता के जश्न की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Independence Day 2026 Live Updates

स्वतंत्रता दिवस पर देश आज अपना 80वां जश्न मना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से इस राष्ट्रीय समारोह की अगुवाई कर रहे हैं. इस साल का आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का जश्न भी इसी मौके पर मनाया जा रहा है.

पहली बार लाल किले के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में वंदे मातरम् को औपचारिक रूप से गाया जाएगा. समारोह में देश की युवा शक्ति की ऊर्जा और उम्मीदों पर खास ध्यान दिया जा रहा है और यह भी दिखाया जा रहा है कि युवा पीढ़ी किस तरह भारत को साल 2047 तक विकसित भारत बनाने के सफर में योगदान दे रही है.

प्रधानमंत्री मोदी के लाल किले पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण होगा, जिसमें सेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस के जवान शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराएंगे, जिसके साथ ही 1721 फील्ड बैटरी की तरफ से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. झंडा फहराते ही वायुसेना के हेलीकॉप्टर फूलों की बारिश करेंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे. उनके भाषण के अंत में करीब 2500 एनसीसी कैडेट और माई भारत के वालंटियर वंदे मातरम् और राष्ट्रगान गाएंगे.

दिल्ली में मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश की संभावना जताई है और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं लाल किले की सुरक्षा के लिए 1000 से ज्यादा एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी निगरानी और मॉक ड्रिल की व्यवस्था की है, ताकि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

7:06 AM (2 मिनट पहले)

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला से LIVE

Posted by :- Aman

 

7:04 AM (4 मिनट पहले)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को दी बधाई

Posted by :- Aman

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां भारती की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी वीर सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं. आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को और गति देने का संकल्प लें.

6:56 AM (12 मिनट पहले)

अमेरिकी विदेश मंत्री ने दी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Posted by :- Aman

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को बधाई दी है. उन्होंने कहा 'अमेरिका की ओर से, मैं भारत के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं.'

राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों की वजह से, अमेरिका-भारत संबंध लगातार बढ़ रहे हैं और पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत हुए हैं. रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा से लेकर जरूरी खनिजों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष सहयोग और व्यापार तक, हमारा सहयोग हमारे दोनों देशों और व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र को सुरक्षित, मजबूत और अधिक समृद्ध बना रहा है.

6:49 AM (19 मिनट पहले)

अनगिनत सियासी मोड़ और एक लोकतंत्र

Posted by :- Aman

कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी... सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-ज़मां हमारा.

आजादी के शुरुआती दौर में हमने लड़खड़ाते हुए चलना सीखा. पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल ने देश को राष्ट्र के तौर पर एकीकृत किया, लोकतांत्रिक संस्थाओं की नींव रखी गई. संसदीय प्रक्रियाओं को संविधान के हिसाब से अपनाना शुरू किया. भाषाओं के आधार पर राज्य बने, देश के विकास के लिए योजनाओं का खाका तैयार किया गया. वो एकछत्र कांग्रेस का दौर था, लेकिन तब भी विपक्ष की जगह रही. हमने संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपनाया और उसकी मजबूती के लिए काम करना शुरू किया.

यह भी पढ़ें: अनगिनत सियासी मोड़ और एक लोकतंत्र... 8 दशकों में कितनी बदली राजनीति

Advertisement
6:43 AM (25 मिनट पहले)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आवास पर फहराया तिरंगा

Posted by :- Aman

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

 

6:37 AM (31 मिनट पहले)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फहराया तिरंगा

Posted by :- Aman

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया.

 

6:34 AM (34 मिनट पहले)

पुरी (ओडिशा) के बीच पर बनाई रेत कलाकृति

Posted by :- Aman

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी (ओडिशा) के बीच पर रेत कलाकृति बनाई है.

 

6:15 AM (53 मिनट पहले)

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Posted by :- Anurag

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत सेनानियों को नमन करते हुए उनके साहस, बलिदान और देश के प्रति समर्पण को याद किया.

 

6:13 AM (55 मिनट पहले)

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की सुरक्षा चाक-चौबंद, सुबह 3 बजे से पुलिस तैनात

Posted by :- Anurag

दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर DCP नॉर्थ राजा बंथिया ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कई महीनों से तैयारी कर रही थी. उन्होंने कहा कि आज लाल किले पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और पहली बार यहां ‘वंदे मातरम्’ का गायन भी होगा. इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम भी ‘वंदे मातरम्’ रखी गई है. DCP ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मी सुबह 3 बजे से ही मौके पर मौजूद हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है.

 

Advertisement
6:06 AM (एक घंटा पहले)

Independence Day 2026: लाल किले पर 1000+ AI कैमरों से निगरानी, स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा कड़ी

Posted by :- Anurag

सुरक्षा के लिहाज से भी लाल किले पर खास तैयारियां की गई हैं. यहां 1000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो एआई आधारित वीडियो एनालिटिक्स से लैस हैं. डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया के मुताबिक पिछले साल दिल्ली में हुई घटनाओं को देखते हुए इस बार खास सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि आने वाले लोगों को कम से कम परेशानी हो. सुरक्षा एजेंसियों ने मॉक ड्रिल भी की है ताकि किसी भी आपात स्थिति में सभी टीमें तालमेल के साथ काम कर सकें. सभी कैमरों से मिलने वाली लाइव फीड को कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटर किया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या भीड़ से जुड़ी समस्या पर तुरंत कार्रवाई हो सके. लाल किले के आसपास लोगों और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के भी इंतजाम किए गए हैं.

5:38 AM (एक घंटा पहले)

Independence Day 2026 Live: गार्ड ऑफ ऑनर से 21 तोपों की सलामी तक, स्वतंत्रता दिवस पर खास होगी सैन्य व्यवस्था

Posted by :- Anurag

इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह की जिम्मेदारी भारतीय सेना के पास है. गार्ड ऑफ ऑनर की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन सिंह संभालेंगे. प्रधानमंत्री के गार्ड में सेना की टुकड़ी मेजर आदित्य शर्मा, नौसेना की टुकड़ी लेफ्टिनेंट कमांडर नीलम राणा और वायुसेना की टुकड़ी स्क्वाड्रन लीडर विपिन कुमार के नेतृत्व में रहेगी. दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार के पास होगी. गार्ड का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर पहुंचेंगे, जहां कैप्टन सोनिया सिंह चौहान उनकी झंडा फहराने में मदद करेंगी. झंडा फहराने के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी की तरफ से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. यह सलामी 105 एमएम की स्वदेशी लाइट फील्ड गन से दी जाएगी, जिसकी कमान मेजर पवन सिंह शेखावत के पास होगी.

5:38 AM (एक घंटा पहले)

80th Independence Day 2026: PM मोदी को तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टुकड़ी देगी सलामी

Posted by :- Anurag

प्रधानमंत्री मोदी जब लाल किले पहुंचेंगे तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उनके डिप्टी संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी प्रधानमंत्री को सैल्यूटिंग बेस तक ले जाएंगे, जहां सेना की तीनों सेवाओं और दिल्ली पुलिस का संयुक्त गार्ड उन्हें सलामी देगा. इसके बाद प्रधानमंत्री गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करेंगे. इस गार्ड में सेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 24-24 जवान शामिल होंगे. इस कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास पहले ही लाल किले पर किया जा चुका है.

 

5:37 AM (एक घंटा पहले)

Swatantrata Diwas: दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान, लाल किले पर सुरक्षा कड़ी

Posted by :- Anurag

दिल्ली में मौसम विभाग ने हल्की बारिश की आशंका जताई है, जबकि सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किले पर कड़े इंतजाम किए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 15 अगस्त को लाल किले के इलाके में आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह 4 से 6 बजे के बीच करीब 5 मिमी हल्की बारिश होने की 70 प्रतिशत संभावना है. सुबह 6 से 9 बजे के बीच फिर से 5 मिमी बारिश की 60 प्रतिशत संभावना जताई गई है. दोपहर से शाम के बीच भी करीब 3 मिमी बारिश हो सकती है.

5:36 AM (एक घंटा पहले)

Swatantrata Diwas 2026: पहली बार लाल किले पर औपचारिक रूप से गूंजेगा वंदे मातरम्

Posted by :- Anurag

समारोह में देश के युवाओं की ऊर्जा और उनकी उम्मीदों पर खास ध्यान दिया जाएगा और यह भी दिखाया जाएगा कि युवा शक्ति किस तरह भारत को साल 2047 तक विकसित भारत बनाने के सफर में योगदान दे रही है. पहली बार लाल किले के इस राष्ट्रीय आयोजन में वंदे मातरम् गीत को औपचारिक रूप से गाया जाएगा. कार्यक्रम में झंडा फहराने की रस्म, 21 तोपों की सलामी, गार्ड ऑफ ऑनर और प्रधानमंत्री का देश के नाम संबोधन शामिल होगा.

Advertisement
5:36 AM (एक घंटा पहले)

Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80वां स्वतंत्रता दिवस की अगुवाई लाल किले से करेंगे

Posted by :- Anurag

देश आज 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से इस राष्ट्रीय समारोह की अगुवाई करेंगे. इस साल का आयोजन खास इसलिए भी है क्योंकि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का जश्न भी इसी मौके पर मनाया जाएगा.

5:24 AM (एक घंटा पहले)

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं आज जल्दी शुरू

Posted by :- Anurag

दिल्ली में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेट्रो सेवाएं सामान्य दिनों के मुकाबले जल्दी शुरू कर दी गई हैं. यात्रियों की सुविधा और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने अपने परिचालन समय में बदलाव किया है.