सिलीगुड़ी से गंगटोक जा रही बस खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत, 15 की हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गंगटोक जा रही बस के खाई में गिर जाने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोगों की हालत गंभीर है. यह हादसा उस वक्त हुआ जब बस एनएच-10 से फिसलकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी. यह खाई तीस्ता नदी के किनारे पर है.

Advertisement
गंगटोक में खाई में गिरी बस गंगटोक में खाई में गिरी बस

सूर्याग्नि रॉय

  • गंगटोक,
  • 30 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:52 PM IST

पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमा के पास शनिवार दोपहर एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए. यह हादसा अंधेरी और अटल सेतु के बीच, रंगपो सीमा से लगभग एक किलोमीटर दूर करीब दोपहर 3 बजे हुआ.

बस सिलीगुड़ी से गंगटोक की ओर जा रही थी जब यह एनएच-10 से फिसलकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी. यह खाई तीस्ता नदी के किनारे पर है. पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग जिले के एसपी श्रीहरि पांडे ने बताया कि हादसे में मरने वालों में एक महिला भी शामिल है.

Advertisement

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रंगपो के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिक्किम के अलग-अलग अस्पतालों में रेफर कर दिया गया. इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि कुछ घायलों की हालत नाजुक है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

रिपोर्ट के मुताबिक बस पर सवार यात्रियों में कुछ पर्यटक भी थे. पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान कर रही है. बस का नाम 'क्वालिटी' बताया गया है, जो रोजाना सिलीगुड़ी और गंगटोक के बीच चलती थी.

पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच जारी है. एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement