अगले 18 महीने में 10 लाख नौकरियां... PM मोदी ने दिए निर्देश, जानिए क्या है सरकार का प्लान

मोदी सरकार अगले 18 महीनों में करीब 10 लाख नौकरियां (10 lakh jobs in 1.5 years) देने के प्लान पर मिशन मोड में काम करेगी. पीएम मोदी ने खुद इसके निर्देश दिये हैं.

Advertisement
पीएम मोदी ने आज विभागों और मंत्रालयों की समीक्षा की थी (फाइल फोटो) पीएम मोदी ने आज विभागों और मंत्रालयों की समीक्षा की थी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2022,
  • अपडेटेड 10:59 AM IST
  • 2024 चुनाव से पहले मोदी सरकार का नया वादा
  • पीएम मोदी ने सभी विभागों का लिया जायजा
  • मोदी सरकार के वादे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

मोदी सरकार आने वाले वक्त में नौकरियां देने पर मिशन मोड में फोकस करेगी. पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद निर्देश दिया है कि आने वाले डेढ़ साल में करीब 10 लाख भर्तियां की जाएं. इन लोगों को सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में काम मिलेगा.

प्रधानमंत्री के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी गई है. लिखा गया कि, 'पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद पीएम मोदी ने निर्देश दिया है कि सरकार आने वाले 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्तियां करे.' 

Advertisement

बता दें कि रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार को विपक्ष लगातार घेरता रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेता बार-बार रोजगार पर कही गई पीएम मोदी और बीजेपी की बातों को याद दिलाते हैं. खासकर, हर साल दो करोड़ नौकरियों के वादे पर विपक्ष के तमाम दल व नेता मोदी सरकार को घेरते रहे हैं.

चुनावों में भी ये मुद्दा बनता रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी नेता तेजस्वी ने सरकारी नौकरियों के वादे पर एनडीए के खिलाफ चुनाव प्रचार किया था, और नौकरी देने के वादे के साथ अच्छे नतीजे पाए थे. अब पीएम मोदी ने नया वादा किया है तो इस पर भी सवाल उठने लगे हैं.

Advertisement

पीएमओ द्वारा ट्वीट करने के बाद भी कांग्रेस ने इसपर सवाल उठाए. रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'इसे कहते हैं 900 चूहें खाकर बिल्ली हज को चली. बीते 50 साल के हिसाब से बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा बढ़ गई है. रुपया 75 साल की अपनी सबसे कम कीमत पर है. पीएम ट्विटर ट्विटर खेलकर कबतक इन बातों से ध्यान हटाएंगे?'

सरकार के ऐलान पर सांसद वरुण गांधी ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि बेरोजगार युवाओं की पीड़ा एवं मर्म समझने के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री मोदी. नए रोजगार का सृजन करने के साथ साथ हमें 1 करोड़ से अधिक ‘स्वीकृत परंतु रिक्त’ पदों को भरने हेतु सार्थक प्रयास करना होगा. हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का संकल्प पूरा करने के लिए और तेज गति से कदम बढ़ाने होंगे. बता दें कि वरुण लगातार रोजगार के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी को घेरते रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »