महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मालेगांव शहर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच अचानक हिंसक झड़प और भारी पथराव की दुखद घटना सामने आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए टोली तय मार्ग से गुजर रही थी, तभी किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. बताया जा रहा है कि रास्ते में स्थित एक समुदाय विशेष के घरों पर गुलाल फेंकने के बाद मामला भड़क उठा. इसके जवाब में उस समुदाय के कुछ असामाजिक तत्वों ने विसर्जन जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं पर पथराव शुरू कर दिया.