सिद्धिविनायक... वो दरबार जहां मुख्यमंत्री, मंत्री, अभिनेता और आम भक्त.. सब गणपति बप्पा के चरणों में एक समान होकर माथा टेकते हैं , लेकिन अब उसी दरबार की दानपेटी सियासत के केंद्र में है. राज ठाकरे ने आरोप लगाया है कि सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ रुपये का चंदा हड़प लिया जाता है. वहीं ट्रस्ट का दावा है कि ट्रस्ट की वजह से ही मामला उजागर हुआ लेकिन जब चढ़ावे पर ग्रहण की बात सामने आती है तो राजनीति भी जवाब देने से बच नहीं सकती.