मुंबई शहर के शिवाजी नगर में 19 वर्षीय शिफा की हत्या ने सनसनी फैला दी है. दिनदहाड़े हुई इस हत्या का मुख्य कारण प्रेम संबंधों में चल रही जलन और विवाद बताया गया है. पुलिस ने इस घटना के 12 घंटों के अंदर 25 वर्षीय एक महिला और उसके 23 वर्षीय साथी को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच से पता चला है कि यह मामला लव ट्रायंगल और निजी व्यक्तियों के बीच चल रहे झगड़े से जुड़ा है. डीसीपी समीर शेख ने भी इस केस में प्रेम विवाद को मुख्य वजह बताया है.