मुंबई में मॉनसूनी बारिश के दौरान हुए हादसों में सिर्फ तीन दिन में 5 मौत से लोग दहशत में हैं. ठाणे में बिजली का करंट लगने से 17 साल की लड़की की मौत, डोंबिवली में 42 साल की महिला को करंट लगने से मौत, साकीनाका में खुले मैनहोल में गिरने से एक आदमी की डूबकर मौत. दहिसर में मुंबई पुलिस ने एक आदमी को बचाया जो बारिश के पानी के नाले में बह गया था जिससे एक और बड़ा हादसा टल गया. एक और घटना में नवी मुंबई में बाइक फिसलने के बाद बिजली का झटका लगने से दो महिलाएं बाल-बाल बचीं.