मुंबई के कुर्ला में इमारत ध्वस्तीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. एक जर्जर इमारत को ध्वस्त करने के दौरान भारी-भरकम क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस भीषण हादसे में 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. क्रेन गिरने से एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, दरअसल क्रेन से पोकलेन मशीन को ऊपर चढ़ाया जा रहा था, इस दौरान क्रेन पलट गई और फिर ये हैवी अर्थमूवर्स मशीन नीचे गिर गईं. देखें वीडियो.