मुंबई के बांद्रा पश्चिम में एक हिट एंड रन केस में 8 साल के अंश की कार की चपेट में आने से मौत हो गई. आरोपी महिला ड्राइवर की गिरफ्तारी तो हो गई, लेकिन उस बच्चे की मां सिर्फ यही गुहार लगा रही है कि, उसे कोई उसका बेटा लौटा दो. अंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. मां और पड़ोसी बता रहे हैं कि जब एक्सीडेंट हुआ तो आरोपी महिला फोन पर बात कर रही थी. वो एक्सीडेंट के बाद भी रुकी नहीं. लेकिन मौके से भाग रही महिला को लोगों ने पकड़ लिया.