'जो मेरे पति को मार देगा, उसे एक लाख दूंगी...' पत्नी ने गुस्से में किया ऐलान, डेढ़ महीने बाद हो गया कत्ल

एक शादी में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. गुस्से में पत्नी ने कथित तौर पर कहा- जो इसे मार देगा, उसे एक लाख रुपये दूंगी. उस वक्त शायद किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया होगा. लेकिन करीब डेढ़ महीने बाद वही बात एक हत्याकांड की साजिश में बदल गई. ये कहानी महाराष्ट्र के नागपुर की है. पुलिस ने पत्नी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं.

Advertisement
पति की हत्या के लिए महिला ने दी थी सुपारी. (Photo: Screengrab) पति की हत्या के लिए महिला ने दी थी सुपारी. (Photo: Screengrab)

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

महाराष्ट्र के नागपुर में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. जिस पत्नी से पति को जिंदगीभर साथ निभाने की उम्मीद थी, उसी ने पति की मौत का सौदा कर दिया और एक लाख रुपये की सुपारी दे दी. उसने पचास हजार रुपये एडवांस भी दिए थे. इसके  बाद रात के अंधेरे में पति को मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्नी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं.

Advertisement

घटना नागपुर के भांडेवाड़ी पुलिस थाना इलाके की है. बीती रात कुख्यात अपराधी गणेश उर्फ गुरुदेव बोरकर की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी. मृतक गणेश बोरकर पर हत्या, हत्या के प्रयास और चोरी समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे. आरोप है कि शराब की लत और घरेलू हिंसा के बीच वह अक्सर अपनी पत्नी मनीषा के साथ मारपीट करता था.

पुलिस जांच में सामने आया कि मनीषा की यह दूसरी शादी थी. पहले पति से उसकी दो बेटियां हैं. महिला ने पुलिस को बताया कि गणेश न केवल उसे प्रताड़ित करता था, बल्कि उसकी बेटियों पर भी गलत नजर रखता था. घर वापस नहीं आने पर जान से मारने की धमकियां भी देता था.

आरोप है कि गणेश बोरकर ने करीब डेढ़ महीने पहले कन्हान में एक पारिवारिक शादी के दौरान मनीषा के साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट और गाली-गलौज की थी. गुस्से में मनीषा ने वहीं ऐलान कर दिया था कि जो कोई गणेश की हत्या करेगा, उसे एक लाख रुपये दिए जाएंगे. इसी दौरान मौजूद ददू उर्फ अभिजीत साखरे और अमन उर्फ नाटो पप्पू कैतवार ने इस प्रपोजल को सीरियस ले लिया और सुपारी लेकर हत्या की साजिश रच दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्रेमी से चौथी शादी की चाह में तीसरे पति की हत्या, प्रेम कहानी बनी क्राइम स्टोरीर, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, मनीषा ने अपने गहने बेचकर पैसों का इंतजाम किया और अमन को 50 हजार रुपये एडवांस दिए. बीती रात अमन अपने दो अन्य साथियों के साथ पहले गणेश की रेकी करता रहा और मौका मिलते ही धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मनीषा बोरकर और अभिजीत उर्फ ददू साखरे को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में मनीषा ने हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है. वहीं इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. एसीपी नागपुर शिवप्रसाद पारवे का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »