13 लाख कैश, 88 KG चांदी और ब्लैंक चेक... दो बहनों के घर छापे में मिली अकूत दौलत, महिला 'साहूकारों' की कहानी

महाराष्ट्र के वाशिम में साहूकारी के खिलाफ सहकार विभाग और पुलिस ने एक्शन लिया है. लखाला इलाके में दो सगी बहनों के घर छापा पड़ा तो 13 लाख रुपये कैश और करीब 2 करोड़ रुपये की 88 किलो चांदी मिली है. तलाशी में ब्लैंक चेक, कोरे बॉन्ड और साहूकारी के लेनदेन से जुड़े रजिस्टर सहित कई दस्तावेज भी मिले हैं.

Advertisement
दो महिला साहूकारों के घर से मिली करोड़ों की दौलत. (Photo: Screengrab) दो महिला साहूकारों के घर से मिली करोड़ों की दौलत. (Photo: Screengrab)

ज़का खान

  • वाशिम,
  • 02 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

महाराष्ट्र के वाशिम में साहूकारी के खिलाफ सहकार विभाग और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां लखाला इलाके में रहने वाली दो सगी बहनों के घर पर छापेमारी के दौरान 13 लाख रुपये नकद और करीब 2 करोड़ रुपये कीमत की 88 किलो चांदी बरामद हुई. टीम ने ब्लैंक चेक, कोरे बॉन्ड, साहूकारी के लेनदेन से जुड़े रजिस्टर और दूसरे दस्तावेज भी जब्त किए हैं.

Advertisement

मामला वाशिम के लखाला परिसर का है. अलका वायेचाल और प्रिया वायेचाल नाम की दो सगी बहनों के खिलाफ सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शिकायत की गई थी. शिकायत में दोनों पर अवैध तरीके से साहूकारी करने का आरोप लगाया गया. शिकायत मिलने के बाद सब रजिस्ट्रार ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी. इसके बाद जिला अधिकारी की देखरेख में सहकार विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमें बनाई गईं. टीमों ने दोनों महिलाओं के घरों पर कार्रवाई की.

यहां देखें Video

कार्रवाई के दौरान टीम को घर से बड़ी मात्रा में नकदी और चांदी मिली. अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी में 13 लाख रुपये कैश बरामद हुआ. इसके अलावा करीब 88 किलो चांदी भी मिली, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई गई है.

लेकिन जांच टीम की नजर सिर्फ कैश और चांदी पर नहीं रुकी. तलाशी के दौरान कई ब्लैंक चेक और कोरे बॉन्ड भी मिले. इसके अलावा साहूकारी के लेनदेन से संबंधित रजिस्टर और दूसरे दस्तावेज भी बरामद किए गए. इन सभी सामान का पंचनामा किए जाने के बाद उन्हें जब्त कर लिया गया.

Advertisement

इस कार्रवाई में ब्लैंक चेक और कोरे बॉन्ड की बरामदगी भी अहम मानी जा रही है. ये दस्तावेज किस-किस व्यक्ति से जुड़े हैं और इनका इस्तेमाल किस तरह किया जाता था, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

यह भी पढ़ें: चमचमाती 2.5 करोड़ की डायमंड रोलेक्स वॉच, 7 करोड़ कैश और ज्वैलरी, तंबाकू कारोबारी के घर छापे में मिली दौलत देख फटी रह गई आंखें

इसी तरह, साहूकारी के लेनदेन से संबंधित रजिस्टर और दूसरे दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी. इन रिकॉर्ड से कथित तौर पर किए गए लेनदेन, रकम और संबंधित लोगों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है. फिलहाल जब्त किए गए सामान और दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

वाशिम के जिला सब रजिस्ट्रार अधिकारी माणिक लटपटे ने बताया कि दोनों महिलाओं के घर पर छापे के दौरान 13 लाख रुपये नकद, लगभग 2 करोड़ रुपये कीमत की 88 किलो चांदी, ब्लैंक चेक, कोरे बॉन्ड और साहूकार लेनदेन से जुड़े रजिस्टर जब्त किए गए हैं. उन्होंने बताया कि सभी सामान को पंचनामा करने के बाद जब्त किया गया है. बरामदगी के आधार और दस्तावेजों की जांच के बाद मामले की तस्वीर और साफ होगी.

प्रशासन ने लोगों से मांगी जानकारी

कार्रवाई के बाद सहकार विभाग ने वाशिम के लोगों से अवैध साहूकारी की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की है. अधिकारियों के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति को अपने इलाके में अवैध साहूकारी की जानकारी है तो वह इसकी शिकायत संबंधित विभाग से कर सकता है.

Advertisement

सब रजिस्ट्रार माणिक लटपटे ने कहा कि शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं होगी. प्रशासन का कहना है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. अब जांच एजेंसियां बरामद रजिस्टर, चेक और बॉन्ड की पड़ताल कर यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित साहूकारी का नेटवर्क कितना बड़ा था और इन दस्तावेजों में किन लोगों के लेनदेन दर्ज हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »